मानसून का सीजन अपने साथ गर्मी से राहत लेकर आता है। हालांकि, बरसात के सीजन में कई घरों में दीवारों पर सीलन की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा कई घरों में पेंट उखड़ने और छत से बूंदों के टपकने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। इससे न केवल घर की सुंदरता खराब होता है बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी काफी खतरनाक है। सीलन की वजह से पैदा होने वाले फंगस और बैक्टीरिया कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। कई बार लोग इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, धीरे धीरे यह समस्या इतनी बड़ी हो जाती है कि घर रहने लायक नहीं होता है। अगर आप भी टपकती छत और सीलन जैसी समस्याओं से अपने घर को बचाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको बरसात के सीजन शुरू होने से पहले अपने घर में करा लेना चाहिए।
बरसात के सीजन में टपकती छत और सीलन की समस्या से हैं परेशान, तो करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:42 PM IST
सार
अगर आप भी टपकती छत और सीलन जैसी समस्याओं से अपने घर को बचाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको बरसात के सीजन शुरू होने से पहले अपने घर में करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन