फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Bank Holiday: जानें इस महीने आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट

Tue, 01 Jul 2025 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 01 Jul 2025 11:07 AM IST
सार

Bank Holidays in July 2025: अगर आप भी जुलाई महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आपके शहर में कौन से दिन बैंक खुले रहेंगे और कौन से दिन बंद रहेंगे।

विज्ञापन
July Bank Holidays 2025 City-Wise List as Per RBI Schedule Know July Mein Bank Kitne Din Band Rahega
जुलाई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

July Bank Holidays 2025 List In Hindi: आज के समय में लगभग हर एक काम ऑनलाइन हो जाता है। जैसे, शॉपिंग करना, घर बैठे खाना मंगवाना आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम हैं जो ऑनलाइन हो जाते हैं। जैसे, बैंक से जुड़ा काम हो। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम करना हो तो वो भी ऑनलाइन हो जाता है।

ये भी पढ़ें:- Train Fare: आज से महंगा हो गया रेल सफर, जानें किन ट्रेनों का कितना बढ़ा है किराया; यहां जानें सबकुछ

पर इन सबके बीच भी बैंक से जुड़े कई काम हैं जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। अगर आप भी इस महीने यानी जुलाई में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये जरूर जान लें कि आपके शहर के बैंक खुले हैं या नहीं। वरना आपको बिना काम करवाए खाली हाथ वापस आना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, जुलाई 2025 में कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे और कौन से खुले हैं। तो चलिए देखते हैं छुट्टियों की पूरी लिस्ट...

July Bank Holidays 2025 City-Wise List as Per RBI Schedule Know July Mein Bank Kitne Din Band Rahega
जुलाई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • आज जुलाई का पहला दिन है यानी पहली तारीख है। ऐसे में अगर आप इस महीने बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि इस महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें आप नीचे दी गई बैंकों की छुट्टियों की सूची में ये जान सकते हैं कि आपके शहर में कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे।
July Bank Holidays 2025 City-Wise List as Per RBI Schedule Know July Mein Bank Kitne Din Band Rahega
जुलाई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

3, 5, 6 और 12 से 13

  • 3 जुलाई - खर्ची पूजा है जिसके कारण अगरतला के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 5 जुलाई - गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन है, इसलिए जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 6 जुलाई - रविवार को पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 12 जुलाई - महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 13 जुलाई - रविवार के कारण अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
July Bank Holidays 2025 City-Wise List as Per RBI Schedule Know July Mein Bank Kitne Din Band Rahega
जुलाई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

14, 16, 17 और 19

  • 14 जुलाई - बेह डेन्खलाम है, इसलिए शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
  • 16 जुलाई - हरेला का पर्व होने के कारण देहरादून के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 17 जुलाई - यू तिरोत सिंह की पुण्य तिथि है जिसके कारण शिलांग के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 19 जुलाई - केर पूजा होगी जिसकी वजह से अगरतला में बैंकों में छुट्टी होगी
विज्ञापन
July Bank Holidays 2025 City-Wise List as Per RBI Schedule Know July Mein Bank Kitne Din Band Rahega
जुलाई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

20, 26 से 28 तक 

  • 20 जुलाई - देश के सभी बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी जो साप्ताहिक अवकाश है
  • 26 जुलाई - इस दिन महीने का चोथा शनिवार है, इसलिए देश के सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा और छुट्टी रहेगी
  • 27 जुलाई - रविवार का अवकाश रहेगा और देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 28 जुलाई - द्रुक्पा त्शे-जी की वजह से गंगटोक के बैंक बंद रहेंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed