फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं पढ़ रहा आपकी व्हाट्सएप चैट, ऐसे लगाएं पता वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Tue, 07 Feb 2023 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Feb 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
How to find who is using your whatsapp account through whatsapp web
व्हाट्सएप टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock

Whatsapp Tips: मोबाइल फोन के आने के बाद से कई काम मिनटों में पूरे हो जाते हैं और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। जैसे- अब आप एक देश से दूसरे देश में बैठे किसी भी व्यक्ति से वॉयस या वीडियो कॉल के जरिए बात कर सकते हैं। देखा जाता है कि लोग इसके लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल भी करते हैं। वहीं, लोग एक-दूसरे से व्हाट्सएप चैट भी करते हैं। इसमें परिवार के लोग, दोस्त, पार्टनर, ऑफिस आदि से की हुई चैट शामिल हो सकती है। पर जरा सोचिए कि अगर कोई आपकी चैट को आपके पीठ पीछे पढ़ रहा हो, तो आप क्या करेंगे? अगर ऐसा होता है तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए समय रहते इसका पता लगाना और इसे रोकना होगा। तो चलिए जानते हैं कि आप इसका पता कैसे लगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to find who is using your whatsapp account through whatsapp web
व्हाट्सएप टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock

इस तरीके से लगा सकते हैं पता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी एक व्हाट्सएप यूजर हैं, तो आपके लिए ये सुनिश्चित करना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपकी चैट तो आपके पीठ पीछे कोई नहीं पढ़ रहा
  • इसको चेक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने वाह्टसएप एप को खोलना है
How to find who is using your whatsapp account through whatsapp web
व्हाट्सएप टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर व्हाट्सएप को खोलने के बाद आपको राइट साइड में ऊपर कोने की तरफ तीन डॉट नजर आएंगे
  • आपको इन डॉट पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने कई सारे विकल्प खुलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
How to find who is using your whatsapp account through whatsapp web
व्हाट्सएप टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • यहां आप देखेंगे तो आपको एक विकल्प मिलेगा 'लिंक्ड डिवाइस' का
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है
  • जैसे ही आप यहां क्लिक करेंगे और अगर आपका व्हाट्सएप का कहीं और इस्तेमाल हो रहा है तो आपको कुछ लिंक्ड डिवाइस नजर आ सकते हैं
विज्ञापन
How to find who is using your whatsapp account through whatsapp web
व्हाट्सएप टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock

स्टेप 4

  • दरअसल, यहां पर अगर आपको कोई डिवाइस यानी कोई ब्राउजर नजर आ रहा है तो यानी आपका व्हाट्सएप अकाउंट आपके मोबाइल के अलावा कहीं और भी लॉगिन है
  • ऐसे में आप इसे अपने मोबाइल से ही हमेशा के लिए बंद कर सकते हैं
  • इसके लिए बस आपको नजर आ रहे ब्राउजर के ऊपर क्लिक करके लॉग आउट पर क्लिक कर देना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed