फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

No Parking Vehicle: नो पार्किंग जोन से ट्रैफिक पुलिस कहां उठाकर ले जाती है आपकी कार-बाइक? ऐसे करें पता

Sat, 21 Jun 2025 02:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 Jun 2025 02:36 PM IST
सार

Traffic Rules: कई बार सामने आता है कि नौ पार्किंग में लोग गाड़ी लगा देते हैं जिसे ट्रैफिक पुलिस उठाकर ले जाती है, लेकिन लोगों को ये पता नहीं चल पाता कि उनकी गाड़ी लेकर कहां गई है।

विज्ञापन
How to Find Towed Car or Bike Online by Traffic Police from No Parking Zone – Full Details in Hindi
ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी उठाकर कहां ले जाती है? - फोटो : Adobe Stock

No Parking Vehicle Traffic Rules In Hindi: आप अगर कोई भी वाहन चलाते हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करें। यही नहीं, मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कई ऐसे नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

जैसे, कई लोग अपनी कार-बाइक आदि को नो पार्किंग जोन (जहां पर गाड़ी खड़ी करना मना होता है) में खड़ी कर देते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस उस गाड़ी को उठा कर ले जाती है और कई लोगों को ये पता ही नहीं होता कि उनकी गाड़ी कहां ले गए हैं। ऐसे में वे परेशान होते हैं। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे ये पता कर सकते हैं कि आपकी गाड़ी को कहां ले जाया गया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

How to Find Towed Car or Bike Online by Traffic Police from No Parking Zone – Full Details in Hindi
ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी उठाकर कहां ले जाती है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे पता करें कहां है गाड़ी?

  • अगर आपने कहीं गाड़ी खड़ी की है और उसे ट्रैफिक पुलिस वाले ले गए हैं तो आप ट्रैफिक पुलिस के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपको ये जानकारी दी जाती है कि आपकी गाड़ी कहां है। आपको बस अपना गाड़ी नंबर यहां बताना होता है जिसके बाद आपको जानकारी दे दी जाती है
  • आप चाहें तो नजदीकी ट्रैफिक पुलिस वालों से भी पूछ सकते हैं कि आपकी गाड़ी कहां ले गए हैं
How to Find Towed Car or Bike Online by Traffic Police from No Parking Zone – Full Details in Hindi
ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी उठाकर कहां ले जाती है? - फोटो : Adobe Stock

कहां ले जाते हैं गाड़ी?

  • सबसे पहले तो ये जान लें कि अगर कोई भी गाड़ी नो पार्किंग में खड़ी करता है तो ऐसी गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस उसे उठा लेती है। इसके लिए समय-समय पर मार्केट, सड़कों पर आदि ट्रैफिक पुलिस की गाड़ियां घूमती रहती हैं जो ऐसी गाड़ियों को उठाते हैं, जो नो पार्किंग जोन में खड़ी रहती हैं। इन गाड़ियों को नजदीकी आरटीओ या फिर ट्रैफिक डिपार्टमेंट के इम्पाउंड यार्ड पर ले जाकर खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Find Towed Car or Bike Online by Traffic Police from No Parking Zone – Full Details in Hindi
ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी उठाकर कहां ले जाती है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे मिलती है गाड़ी वापस?

  • अगर आपकी गाड़ी को नो पार्किंग जोन से उठाया गया है तो ऐसे में आपको जुर्माना देना पड़ता है और इसके बाद ही आपकी गाड़ी को वापस दिया जाता है। इसके लिए कार और बाइक के लिए अलग-अलग जुर्माना होता है, जो 300 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये के बीच हो सकता है।
विज्ञापन
How to Find Towed Car or Bike Online by Traffic Police from No Parking Zone – Full Details in Hindi
ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी उठाकर कहां ले जाती है? - फोटो : Mini

रखें इस बात का ध्यान, नहीं उठ पाएगी गाड़ी

  • अगर आप अपनी गाड़ी लेकर बाहर जा रहे हैं तो इस बात को सुनिश्चित करें कि अपनी गाड़ी को कहीं पर भी, सड़क किनारे, किसी मार्केट में या किसी पब्लिक प्लेस आदि में गाड़ी खड़ी न करें। हमेशा अपनी गाड़ी को पार्किंग में ही पार्क करें जिससे आपकी गाड़ी का पार्किंग को लेकर चालान कटने से बच जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed