Download Aadhaar Card Online Without OTP: आज के इस दौर में कई दस्तावेज ऐसे हैं जिनका पास में होना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आपके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। दरअसल, कई प्राइवेट और सरकारी कामों के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसमें राशन कार्ड, पैन कार्ड वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट जैसे अन्य दस्तावेजों की जरूरत होती है।
{"_id":"6894335c3929ea0cf50b26a6","slug":"how-to-download-aadhaar-card-online-without-an-otp-check-step-by-step-guide-and-uidai-guidelines-2025-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: क्या बिना OTP के कर सकते हैं आधार कार्ड डाउनलोड? यहां जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: क्या बिना OTP के कर सकते हैं आधार कार्ड डाउनलोड? यहां जानें नियम
Thu, 07 Aug 2025 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:32 AM IST
सार
Bina OTP Ke Aadhar Card Kaise Download Karen: कई लोगों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होते जिसके कारण उनको पता नहीं होता कि वो बिना ओटीपी के अपना आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं या नहीं?
विज्ञापन
बिना ओटीपी कैसे आधार कार्ड डाउनलोड करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना ओटीपी कैसे आधार कार्ड डाउनलोड करें?
- फोटो : Amar Ujala
क्या बिना ओटीपी हो सकता है आधार डाउनलोड?
- अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि क्या बिना ओटीपी के आधार कार्ड डाउनलोड हो सकता है तो इसका जवाब है नहीं। अगर आपको आधार कार्ड यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना है तो इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाना होता है, क्योंकि इसके बिना आपका आधार कार्ड डाउनलोड नहीं हो सकता।
बिना ओटीपी कैसे आधार कार्ड डाउनलोड करें?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे लिंक करवा सकते हैं मोबाइल नंबर:-
स्टेप 1
- अगर आपके आधार कार्ड से कोई भी मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या जो मोबाइल नंबर लिंक था, वो बंद हो गया है तो आपको दिक्कत हो सकती है
- पीएफ से लेकर आधार डाउनलोड करने के लिए और इसके अलावा भी कई कामों से जुड़े ओटीपी आपको नहीं मिल पाएंगे जिससे आपके काम अटक सकते हैं
- इसलिए आपको अपने आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना ओटीपी कैसे आधार कार्ड डाउनलोड करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- यहां पर जाकर आपको अपॉइंटमेंट लेनी है
- अब जिस दिन की आपको अपॉइंटमेंट मिली है उस दिन सेंटर पर जाएं
- यहां जाकर करेक्शन फॉर्म लें और इसे भर लें
- इस फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर जैसी मांगी गई बाकी जानकारियां भरनी हैं
- साथ ही इस फॉर्म में वो मोबाइल नंबर भी भरें जो आपको आधार कार्ड से लिंक करवाना है
विज्ञापन
बिना ओटीपी कैसे आधार कार्ड डाउनलोड करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- फिर इस फॉर्म को लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाएं
- जो आपका सत्यापन करता है यानी आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपका फोटो क्लिक होता है
- फिर आपके मोबाइल नंबर को वेरिफाई किया जाता है और अपडेट कर दिया जाता है
- इसके बाद आपको तय शुल्क देना होता है
- अब कुछ दिनों के भीतर आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है