फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आपके घर के नजदीक कहां है आधार अपडेट सेंटर? इस तरह करें पता

Fri, 06 Jun 2025 01:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 01:20 PM IST
सार

कई बार लोगों को अपने घर के नजदीक स्थित आधार सेवा केंद्र के बारे में पता नहीं होता है। इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to find aadhaar update centre know step by step process
How to find aadhaar update centre - फोटो : Adobestock

How to find aadhaar update centre: आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न कामकाजों में पारदर्शिता आई है। आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें 12 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है, जो कि हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपके पास इस कार्ड का होना काफी जरूरी है। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय, स्टॉक या म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय, बैंक खाता खुलवाने के लिए आदि कई जगहों पर आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। कई बार देखने को मिलता है कि आधार कार्ड बनवाने के बाद उसमें गलतियां हो जाती हैं। हालांकि, आप आधार कार्ड में दर्ज गलत डिटेल्स को अपडेट करा सकते हैं। यूआईडीएआई इसकी सुविधा देता है। 

How to find aadhaar update centre know step by step process
How to find aadhaar update centre - फोटो : Adobestock

आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। वहीं कई बार लोगों को अपने घर के नजदीक स्थित आधार सेवा केंद्र के बारे में पता नहीं होता है। इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं। 

How to find aadhaar update centre know step by step process
How to find aadhaar update centre - फोटो : Adobestock

इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर विजिट करना है। यह करने के बाद Get Aadhaar सेक्शन में जाकर Locate an Enrolment Center के विकल्प का चयन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to find aadhaar update centre know step by step process
How to find aadhaar update centre - फोटो : Adobestock

नेक्स्ट स्टेप पर स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां कई विकल्प दिखाई देंगे। इनमें स्टेट, पोस्टल पिन कोड और सर्च बॉक्स का विकल्प होगा। आपको पोस्टल पिन के विकल्प का चयन करना है। यह करने के बाद नया पेज ओपन होगा, जहां आपको 6 नंबर का पिन कोड दर्ज करना है। 

विज्ञापन
How to find aadhaar update centre know step by step process
How to find aadhaar update centre - फोटो : Adobestock

पिन कोड दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड फिल करके Locate a Centre के विकल्प का चयन करें। आप जैसे ही क्लिक करेंगे वैसे ही स्क्रीन पर वह सभी आधार सेंटर्स की लिस्ट आ जाएगी जो आपके घर के नजदीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed