आपके पास जितने भी दस्तावेज होते हैं, वो सभी किसी न किसी काम के लिए जरूरी होते हैं। जैसे- आपका आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक की पासबुक आदि। इसी तरह आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी बेहद जरूरी दस्तावेज है। अगर आपको कोई भी वाहन चलाना है, तो आपको डीएल की जरूरत पड़ती है क्योंकि इसके बिना गाड़ी चलाते अगर आप पकड़े जाते हैं तो आपका चालान कटता है। यही नहीं, इसके अलावा भी आपके पास गाड़ी के सभी कागजात होने चाहिए, नहीं तो इनकी वजह से भी आपका चालान कट सकता है। वहीं, रेड लाइट जंप करना, हैलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न पहनना आदि कारणों की वजह से भी ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करें। लेकिन अगर फिर भी आपकी किसी गलती की वजह से कभी आपका चालान कटता है, तो आपको इसको भरने को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप घर बैठे ही आपके चालान को भर सकते हैं। तो चलिए हम आपको घर बैठे चालान को भरने के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6239abb15387441931535e2a","slug":"how-to-fill-traffic-e-challan-online-for-vehicle-know-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Challan: नहीं जाना पडे़गा कहीं, घर बैठे भर सकते हैं गाड़ी का चालान, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Challan: नहीं जाना पडे़गा कहीं, घर बैठे भर सकते हैं गाड़ी का चालान, ये रहा तरीका
Tue, 22 Mar 2022 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 22 Mar 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन चालान कैसे भरें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन चालान कैसे भरें
- फोटो : istock
अगर कट गया है चालान, तो घर बैठे भरने के लिए अपनाएं ये सरल तरीका:-
स्टेप 1
- कई बार रेड लाइट पर लगे कैमरों से या ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट देती है। ऐसी स्थिति में आप अपना चालान ऑनलाइन भर सकते हैं और आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होती है।
ऑनलाइन चालान कैसे भरें
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अगर आप अपने चालान को ऑनलाइन भरना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन चालान कैसे भरें
- फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 3
- इसके बाद आपके सामने एक स्क्रीन खुलेगी, जहां पर आपको अपनी गाड़ी की कुछ जानकारी भरनी है। यहां आपको अपनी गाड़ी का नंबर, चेसिस नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर जैसी जानकारियां भरनी है।
विज्ञापन
ऑनलाइन चालान कैसे भरें
- फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 4
- अब ध्यान दें कि जब आप अपनी गाड़ी की सभी जानकारियां सही भर चुके हैं, तो फिर आपको कैप्चा कोड भरना है। इसके बाद आपको गेट डिटेल वाले विकल्प पर क्लिक करना है।