फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ITR Filing: घर बैठे मिनटों में खुद फाइल कर सकते हैं आईटीआर रिटर्न, फॉलो करें ये प्रोसेस

Fri, 14 Jan 2022 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 14 Jan 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
how to file itr return step by step utility news in hindi
आईटीआर रिटर्न कैसे फाइल करें - फोटो : पिक्साबे

लोग दो तरह से कमाई करते हैं, ताकि वो आर्थिक रूप से संपन्न हो सके। एक तो लोग नौकरी करते हैं और दूसरा अपना बिजनेस। इन दो तरीकों से लोग पैसे कमाते हैं। वहीं, हम जो पैसे कमाते हैं, उन पर हमें टैक्स भी देना पड़ता है। हालांकि, इसके लिए टैक्स के दायरे बना रखे हैं, जिनके अंतर्गत ही हमें टैक्स देना पड़ता है या नहीं देना पड़ता है। वहीं, जो लोग टैक्स के दायरे में आते हैं उनके लिए सबसे ज्यादा दिक्कत होती है आईटीआर फाइल करने में। इसके लिए लोगों को ब्रोकर या किसी अन्य की मदद तक लेनी पड़ती है, और इसके लिए पैसे तक देने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो खुद घर बैठे ही अपना आईटीआर फाइल कर सकते हैं। अगर आपको इसका तरीका नहीं पता तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

how to file itr return step by step utility news in hindi
आईटीआर रिटर्न कैसे फाइल करें - फोटो : istock

ऐसे भर सकते हैं ऑनलाइन आईटीआर रिटर्न:-

स्टेप 1

  • आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा। फिर आपको पैन नंबर, पासवर्ड, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालकर आपको लॉगिन करना है।
how to file itr return step by step utility news in hindi
आईटीआर रिटर्न कैसे फाइल करें - फोटो : pixabay

स्टेप 2

  • अब आपको ई-फाइल पर क्लिक करना है और इनकम टैक्स रिटर्न वाले विकल्प को चुनना है। फिर कौन सा आईटीआर फॉर्म भरना है, उसका चयन करें और साथ में असेसमेंट साल भी चुनें। आपको ओरिजिनल रिटर्न भरते समय ओरिजिनल रिटर्न पर और रिवाइज्ड रिटर्न भरते समय रिवाइज्ड रिटर्न पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to file itr return step by step utility news in hindi
आईटीआर रिटर्न कैसे फाइल करें - फोटो : Pixabay

स्टेप 3

  • अब Prepare and Submit Online वाले विकल्प पर क्लिक करें। फिर आपसे कई सारी जानकारी मांगी जाएंगी, जिन्हें आपको भरना है और साथ ही सभी जानकारी को सेव करते चलें।
विज्ञापन
how to file itr return step by step utility news in hindi
आईटीआर रिटर्न कैसे फाइल करें - फोटो : iStock

स्टेप 4

  • अब जब आप सारी जानकारी भर देंगे, तो आपको इसे वेरिफाई कराना है जिसके लिए आप आधार ओटीपी और नेट बैंकिंग की मदद ले सकते हैं। वेरिफाई होने के बाद प्रिव्यू एंड सब्मिट पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपका इनकम टैक्स रिटर्न सफलतापूर्वक सब्मिट हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed