भारत में रहने वाले लगभग हर एक नागरिक के पास आपको कई दस्तावेज मिल जाएंगे, जिसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज शामिल होते हैं। लेकिन इसमें आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज कहलाता है। दरअसल, ये बेहद जरूरी दस्तावेज होने के साथ ही भारत के लोगों के पहचान पत्र के रूप में भी काम करता है। यही नहीं, आधार कार्ड हमारे कई अन्य काम जैसे- बैंक में खाता खुलवाने, सिमकार्ड लेने, लोन लेने में, अस्पताल में, सरकारी व गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने जैसे कई अन्य कामों में भी काम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपको आधार के लिए रजिस्ट्रेशन कराना हो या फिर किसी को कोई शिकायत करनी हो तो ये होगा कैसे? शायद नहीं, लेकिन आपकी मदद के लिए एक नंबर है जो आपकी मदद कर सकता है। इससे आप आधार से जुड़ी कोई मदद पा सकते हैं और अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61e12dfc46e2797e65464585","slug":"do-you-know-about-1947-aadhaar-card-helpline-number-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: आधार से जुड़ी समस्या हो या करवाना हो रजिस्ट्रेशन, सब कुछ होगा इस एक नंबर से, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: आधार से जुड़ी समस्या हो या करवाना हो रजिस्ट्रेशन, सब कुछ होगा इस एक नंबर से, जानें कैसे
Fri, 14 Jan 2022 01:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : istock
मुफ्त में करा सकते हैं आधार कार्ड का रजिस्ट्रेशन
- आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए किसी को भी किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है। ये बिल्कुल फ्री होता है। इस बात को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा पहले ही कहा जा चुका है। हालांकि, बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए आपको 100 रुपये का शुल्क देना होता है।
आधार कार्ड हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : iStock
1947 की महत्वपूर्ण भूमिका
- अगर आप 1947 नंबर को नहीं जानते, तो यहां ये जानना जरूरी है कि ये आधार हेल्पलाइन नंबर है। ये पूरी तरह से टोल फ्री है, मतलब इस पर कॉल करने का कोई चार्ज नहीं देना होता है। यहां बैठे कस्टमर केयर आपकी आधार कार्ड से जुड़ी हर तरह की सहायता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : iStock
रजिस्ट्रेशन से लेकर शिकायत तक
- अगर आपको आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की कोई दिक्कत आती है, तो आप इस नंबर 1947 पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं। वहीं, अगर रजिस्ट्रेशन के समय कोई आपसे इसका चार्ज मांगता है, तो भी आप इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : iStock
24 घंटे मदद
- आपको आधार कार्ड से जुड़ी कुछ भी दिक्कत है या किसी तरह की आपको शिकायत करनी है, तो ऐसे में आप 1947 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। ये सुविधा पूरे 24 घंटे उपलब्ध रहती है। इस नंबर को बनाया ही इस उद्देश्य के लिए है कि लोगों की शिकायतें ज्यादा से ज्यादा ली जा सके, और उनका निवारण किया जा सके।