फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Nomination: अगर आप भी नहीं देख पा रहे हैं अपने पीएफ खाते का बैलैंस, तो तुरंत करें ये काम, ये रहा तरीका

Thu, 03 Mar 2022 12:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Mar 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
how to file e nomination in epfo account online utility news in hindi
ई-नॉमिनेशन: पीएफ खाते में नॉमिनी भरने का तरीका - फोटो : istock

लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए अलग-अलग तरह के काम करते हैं। जहां एक तरफ लोग बिजनेस करते हैं, तो वहीं कई लोग नौकरी भी करते हैं। हमारे देश में नौकरी करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। पूरे महीने काम करने के बाद लोगों को सैलरी मिलती है, जिससे वो अपने खर्चे निकालते हैं। नौकरी के दौरान कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। ऐसी ही एक सुविधा है पीएफ खाता, जो सरकार की तरफ से दी जाती है। इस खाते में हर महीने अपनी सैलरी में से एक हिस्सा अपने पीएफ खाते में जमा करना होता है। इस खाते में जमा पैसे को आप अपनी जरूरत और नौकरी छोड़ने के बाद निकाल सकते हैं। लेकिन इन दिनों आपने एक चीज नोटिस की होगी कि आपको आपकी पासबुक नहीं दिख रही होगी, और आपसे ई-नॉमिनेशन फाइल करने को कहा जा रहा होगा। ऐसे में अगर आपने इसे अब तक फाइल नहीं किया है, तो चलिए हम आपको इसे फाइल करने के तरीके के बारे में और इसके फायदे के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to file e nomination in epfo account online utility news in hindi
ई-नॉमिनेशन: पीएफ खाते में नॉमिनी भरने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 1

  • आप अपने पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल बेहद ही आसान तरीके से कर सकते हैं। इसे करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाना है।
how to file e nomination in epfo account online utility news in hindi
ई-नॉमिनेशन: पीएफ खाते में नॉमिनी भरने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सर्विसिस वाले विकल्प को चुनना है। इसके बाद आपको पहले अपना यूएएन नंबर और फिर बाद में अपना पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to file e nomination in epfo account online utility news in hindi
ई-नॉमिनेशन: पीएफ खाते में नॉमिनी भरने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको अपने सामने नॉमिनेशन का विकल्प नजर आएगा। आपको यहां पर जाकर जिसे आप नॉमिनी बनाना चाहते हैं, उसका आधार कार्ड नंबर, नाम, जन्मतिथि और पूरा पता भरना है। आखिर में आपको 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपका नॉमिनेशन फाइल हो जाएगा।
विज्ञापन
how to file e nomination in epfo account online utility news in hindi
ई-नॉमिनेशन: पीएफ खाते में नॉमिनी भरने का तरीका - फोटो : istock
इसके कई फायदे हैं:-
  • खाताधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी बनाया गया व्यक्ति आसानी से क्लेम कर सकता है
  • पैसे निकालने में नॉमिनी को कोई दिक्कत नहीं होती है
  • आप जिसे चाहे उसे नॉमिनी बना सकते हैं, और खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसे उसी व्यक्ति को मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed