फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card Alert: आपकी ये छोटी सी गलतियां खाली कर सकती हैं आपका बैंक खाता, जानें कैसे करें बचाव

Thu, 03 Mar 2022 11:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Mar 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
e Shram Card Alert be aware from fraud e shram card website utility news in hindi
ई श्रम कार्ड बनवाते समय जालसाजों से कैसे बचें - फोटो : istock

सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाएं ऐसी हैं, जिनका लाभ आप ले सकते हैं। दरअसल, इन योजनाओं का उद्देश्य ही ये होता है कि इनका लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके। केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं मिलकर और कई योजनाएं अलग-अलग भी चलाते हैं, जिनमें स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना, बीमा पॉलिसी, मुफ्त या सस्ता राशन देना, पेंशन योजनाएं आदि शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका नाम ई-श्रम कार्ड योजना है। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है, और फिर उन्हें आर्थिक समेत कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जालसाज भी काफी एक्टिव हो गए हैं, और आपकी एक गलती की वजह से आपका बैंक खाता ये लोग खाली कर सकते हैं। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

e Shram Card Alert be aware from fraud e shram card website utility news in hindi
ई श्रम कार्ड बनवाते समय जालसाजों से कैसे बचें - फोटो : istock

फर्जी वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन न करवाएं

  • आपको सबसे ज्यादा ध्यान जिस बात का देना है वो ये है कि आपको किसी भी वेबसाइट या लिंक के जरिए खुद को ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण नहीं करवाना है। दरअसल, ये वेबसाइट फर्जी हो सकती है। इसलिए इस तरह की चीजों से सावधान रहें।
e Shram Card Alert be aware from fraud e shram card website utility news in hindi
ई श्रम कार्ड बनवाते समय जालसाजों से कैसे बचें - फोटो : twitter/@PIBHindi

पीआईबी भी कर चुका है आगाह

  • यहां तक कि बीते दिनों प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी भी लोगों को इसको लेकर आगाह कर चुका है। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट कर जानकारी दी गई थी कि, जालसाजों ने ई-श्रम पोर्टल से मिलती-जुलती वेबसाइट तैयार की है, ताकि लोग इस वेबसाइट पर लॉगिन करें और फिर ये आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
e Shram Card Alert be aware from fraud e shram card website utility news in hindi
ई श्रम कार्ड बनवाते समय जालसाजों से कैसे बचें - फोटो : istock

कैसे लगती है चपत?

  • दरअसल, जब आप किसी फर्जी वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, तो ये आपसे आपकी गोपनीय जानकारी तक आपसे दर्ज करवा लेते हैं। इसके बाद ये आपकी नाक के नीचे से आपके बैंक खाते में सेंध लगाते हैं और आपको चपत लगा देते हैं। इसलिए इनसे सावधान रहें।
विज्ञापन
e Shram Card Alert be aware from fraud e shram card website utility news in hindi
ई श्रम कार्ड बनवाते समय जालसाजों से कैसे बचें - फोटो : istock

तो फिर कहां से करें पंजीकरण?

  • लोगों के मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा, तो फिर आखिर वो कहां से ई-श्रम कार्ड के लिए खुद को पंजीकरण करवाएं? ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि आप श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर https://eshram.gov.in/ अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed