फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Digital Voter Id Card: बड़े काम की चीज है डिजिटल वोटर आईडी कार्ड, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Wed, 14 Dec 2022 04:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Dec 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
How to Download Digital Voter ID Card Online Follow These Easy Steps
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

Digital Voter ID: वैसे तो अब लगभग सभी जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। आपको बैंक में खाता खुलवाना है, सिम कार्ड लेना है या फिर राशन कार्ड बनवाना है आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना जरूरी है, लेकिन एक चीज अब भी है जिसके लिए वोटर आईडी कार्ड ही चाहिए और वो है मतदान। यही नहीं कई अन्य काम भी हैं जिनमें वोटर आईडी कार्ड चाहिए होता है। पर आधार कार्ड के आ जाने से लोग पहचान पत्र को कहीं भूल से गए हैं या उनका ये गुम हो गया है। अगर आपका भी वोटर आईडी कार्ड कहीं खो गया है और अब आपको ये किसी काम के लिए चाहिए तो आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। जी हां, ऐसा हो सकता है। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Download Digital Voter ID Card Online Follow These Easy Steps
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

इस तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं वोटर आईडी कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आपका भी वोटर आईडी कार्ड कहीं गुम गया है या आपको डिजिटल वोटर आईडी कार्ड चाहिए, तो इसके लिए आपको सबसे पहले चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://voterportal.eci.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको अपना अकाउंट बना लेना है और फिर लॉगिन कर लेना है
How to Download Digital Voter ID Card Online Follow These Easy Steps
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • ध्यान रहे कि आपको लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी
  • अकाउंट बनने के बाद आपको यहां पर अपनी जरूरी जानकारियां भरनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Download Digital Voter ID Card Online Follow These Easy Steps
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आप जब यहां पर लॉगिन कर लेंगे, तो आप देखेंगे कि सामने 'ई-एपिक (e-EPIC) डाउनलोड' का ऑप्शन है
  • आपको करना ये है कि इस पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
How to Download Digital Voter ID Card Online Follow These Easy Steps
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • आप जैसे ही इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो आपको डिजिटल वोटर आईडी कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड करने विकल्प मिलेगा
  • आप यहां से इसे डाउनलोड कर लें और अपने काम कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed