आज की दौड़ती भागती जिंदगी में लोग अपना समय बचाने की काफी सोचते हैं, जिसके लिए वो ज्यादातर जगहों पर अपने वाहन से ही जाना पसंद करते हैं। कोई दोपहिया, तो चार पहिया वाहन चलाता है। गाड़ी चलाने के लिए आपको गाड़ी के पूरे दस्तावेज के अलावा एक और चीज चाहिए होती है, और वो है ड्राइविंग लाइसेंस। दरअसल, अगर आपके पास ये नहीं है, तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपका चालान हो सकता है। वहीं, देखा जाता है कि लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होता तो है, लेकिन वो इसे घर पर भूल जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बिना हार्ड कॉपी पास में हुए बिना भी आपका चालान कटने से बच सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस डिजिलॉकर के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"621da994a0d3201bfa3769b9","slug":"how-to-download-digilocker-and-how-to-upload-documents-in-digilocker-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DigiLocker: अगर आप घर पर भूल गए हैं डीएल, तब भी नहीं कटेगा चालान, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
DigiLocker: अगर आप घर पर भूल गए हैं डीएल, तब भी नहीं कटेगा चालान, जानें कैसे
Tue, 01 Mar 2022 11:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
डिजिलॉकर के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिलॉकर के फायदे
- फोटो : https://www.facebook.com/OfficialDigiLocker
कैसे होगा?
- दरअसल, बेहद कम लोग डिजीलॉकर के बारे में जानते हैं, जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से काफी पहले ही जारी किया जा चुका है। ये एक तरह का लॉकर होता है, जो एक एप है। आपको इस एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना है, और यहां पर आप अपने गाड़ी के सभी दस्तावेज जैसे- डीएल, आरसी, पीओसी और इंश्योरेंस आदि रख सकते हैं।
डिजिलॉकर के फायदे
- फोटो : istock
कैसे करें इंस्टॉल और दस्तावेज अपलोड:-
स्टेप 1
- पहले आप गूगल प्ले स्टोर से डिजिलॉकर का एप डाउनलोड कर लें या फिर आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in के जरिए भी आप एप डाउनलोड कर सकते हैं। फिर इस एप पर साइन अप करें। अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे- नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आदि भरकर सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिलॉकर के फायदे
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें, इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड बनाकर लॉगिन कर लें। फिर आपको पर्सनल अकाउंट में दो सेक्शन मिलेंगे। जहां पहले सेक्शन में सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी किए गए सर्टिफिकेट, उनके यूआरएल लिंक, उनके जारी होने की तारीख और इन्हें शेयर करने का विकल्प दिखेगा। जबकि दूसरे ऑप्शन में आपको जो सर्टिफिकेट अपलोड किए हैं, उनकी जानकारी और शेयर के साथ ई-साइन का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
डिजिलॉकर के फायदे
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको माई सर्टिफिकेट पर क्लिक करना है, और फिर अपलोड डॉक्यूमेंट पर क्लिक करके अपने ड्राइविंग लाइसेंस समेत गाड़ी के बाकी दस्तावेज आप यहां अपलोड कर सकते हैं।