Indian Railways Ticket Booking: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य तक में ट्रेनें चलाई जाती हैं। अगर आप भी भारतीय ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास ट्रेन टिकट होना जरूरी है। आप ये टिकट काउटंर से प्राप्त कर सकते हैं या फिर आप इसे आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो ट्रेन टिकट बुक करने के लिए ब्रोकर का भी सहारा लेते हैं जिससे उन्हें टिकट से अतिरिक्त पैसे भी देने पड़ते हैं।
{"_id":"678bcef2bc4c0e544d0ba99c","slug":"how-to-create-irctc-account-online-irctc-account-kaise-banayein-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है काम की बात: क्या आप भी करवाते हैं किसी और से ट्रेन टिकट बुक? तो ऐसे बनाएं IRCTC अकाउंट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ये है काम की बात: क्या आप भी करवाते हैं किसी और से ट्रेन टिकट बुक? तो ऐसे बनाएं IRCTC अकाउंट
Sat, 18 Jan 2025 09:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 18 Jan 2025 09:25 PM IST
सार
IRCTC Account Online: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं या करने वाले हैं तो इसके लिए आपके पास वैलिड ट्रेन टिकट होना जरूरी है। अगर ये नहीं है तो आप यात्रा नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट बनाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
आईआरसीटीसी अकाउंट बनाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
इस तरीके से बना सकते हैं आईआरसीटीसी अकाउंट:-
स्टेप 1
- अगर आप भी ब्रोकर से ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं और आपका अब तक आईआरसीटीसी अकाउंट नहीं है तो आप यहां अकाउंट बनाने की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं
- इससे आपके अतिरिक्त लगने वाले पैसे बच सकते हैं और आप ट्रेन टिकट सही दाम में बुक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले भारतीय रेलवे के आधिकारिक पोर्टल irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
आईआरसीटीसी अकाउंट बनाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- अब जब आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आ चुके हैं तो आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे
- इसमें से ऊपर की तरफ दिख रहे 'रजिस्ट्रेशन' वाले विकल्प पर आपको क्लिक करना है
- फिर आप देखेंगे आपके सामने यहां पर एक फॉर्म आएगा
- आपको इस फॉर्म को भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट बनाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- इस फॉर्म में आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं
- आपको इसमें अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसी अन्य जानकारियां भरनी हैं
- इसके बाद आपको यूजर नेम और अपना पासवर्ड यहां पर बनाना है
- फिर आपको यहां पर अपना पासवर्ड दोबारा से भरना है और इसे कंफर्म करना है
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट बनाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको सिक्योरिटी के सवाल भरने हैं
- इन सवावों के जवाब भी आपको यहां पर देने हैं
- अब आधार नंबर और जेंडर दर्ज करें, साथ ही जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और घर का पता दर्ज करना है
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें
- इसके बाद आप लॉगिन कर लें और फिर आप ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।