बात जब भी यात्रा करने की आती है, तो कोई बस से ट्रैवल करना पसंद करता है, कोई प्लेन से, तो कोई अपने वाहन से। लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से भी एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे रोजाना काफी ज्यादा संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। आपको अगर ट्रेन से सफर करना है, तो इसके लिए आपको थोड़ा पहले से टिकट बुक करना पड़ता है। अमूमन देखा जाता है कि लोग ट्रेन टिकट बुक करने के लिए रेलवे टिकट काउंटर पर लंबी-लंबी लाइनों में लगते हैं। इसके अलावा लोग ब्रोकर यानी टिकट एजेंट के द्वारा भी अपनी ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं, जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त पैसे तक देने पड़ते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आप खुद से ही घर बैठे-बैठे टिकट बुक कर सकते हैं? दरअसल, आप खुद का आईआरसीटीसी अकाउंट बनाकर ऐसा कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट बनाकर अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"628f62fd3609014b1a5fcb3f","slug":"how-to-create-irctc-account-for-ticket-booking-in-mobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Ticket booking in Mobile: नहीं पड़ेगी किसी की जरूरत खुद कर सकते हैं घर बैठे ट्रेन टिकट बुक, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Ticket booking in Mobile: नहीं पड़ेगी किसी की जरूरत खुद कर सकते हैं घर बैठे ट्रेन टिकट बुक, जानें कैसे
Thu, 26 May 2022 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 26 May 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट बनाने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी अकाउंट बनाने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ऐसे बना सकते हैं अकाउंट और टिकट भी बुक कर सकते हैं:-
स्टेप 1
- अगर आप चाहते हैं कि आपका भी आईआरसीटीसी अकाउंट हो, ताकि आप घर बैठे ट्रेन टिकट बुक कर सके। तो इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर विजिट करना है। फिर यहां पर रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प को चुनें।
आईआरसीटीसी अकाउंट बनाने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको स्क्रीन पर दिया हुआ एक फॉर्म भरना है, जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी बाकी जानकारी दर्ज करनी है। फिर आपको आईडी बनानी है और कोई पासवर्ड बनाकर अकाउंट को लॉगिन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट बनाने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए लॉगिन वाले विकल्प पर क्लिक करके आईडी-पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन कर लेना है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट बनाने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको अपनी यात्रा करने की तारीख चुननी है, वो रेलवे स्टेशन चुनना है जहां से ट्रेन लेनी है और जहां गंतव्य है। इसके बाद स्लीपर, एसी या अन्य क्लास चुनकर सर्च पर क्लिक कर दें।