फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: अपने आधार की इस एक गलती को तुरंत ठीक करवा लें, वरना अटक सकते हैं कई काम

Wed, 22 Jan 2025 08:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 22 Jan 2025 08:35 AM IST
सार

कई आधार कार्ड धारकों के कार्ड में नाम गलत प्रिंट हो जाता है जिसके कारण उन्हें दिक्कतें होती हैं। अगर आप चाहें तो आप इसे सही करवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to Correct Name in Aadhar Card Know Aadhaar Name Correction Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड में नाम कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

Name Change on Aadhaar Card: अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आप शायद ये तो जानते ही होंगे कि ये कई कामों के लिए जरूरी होता है। आप चाहे सरकारी काम करवाना चाह रहे हैं या फिर कोई गैर-सरकारी काम करवाना चाह रहे हैं, तो आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाता है।

आधार कार्ड में कार्ड धारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। हालांकि, कई लोगों के आधार कार्ड में किसी न किसी तरह की गलती हो ही जाती है। जैसे, कई लोगों के आधार कार्ड में नाम की गलती हो जाती है। किसी का नाम गलत होता है या किसी के सरनेम में गलती होती है। अगर आपके आधार कार्ड में भी नाम की गलती है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इसे कैसे ठीक करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to Correct Name in Aadhar Card Know Aadhaar Name Correction Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड में नाम कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

आधार में गलत प्रिंट हुए नाम को ऐसे करवा सकते हैं ठीक:-

स्टेप  नंबर 1

  • अगर आपके आधार कार्ड में भी आपका नाम गलत प्रिंट हो गया है तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले तो अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है, ये वो फॉर्म होता है जिसके जरिए आपके आधार कार्ड में हुई गलतियों को ठीक किया जाता है
How to Correct Name in Aadhar Card Know Aadhaar Name Correction Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड में नाम कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • अब आप फॉर्म ले चुके हैं तो आपको इस फॉर्म को भरना है
  • इसमें आपको सबसे पहले अपना नाम, आधार नंबर और बाकी जरूरी जानकारियां दर्ज करनी हैं
  • फिर आपको इस फॉर्म में बताना है कि आपके आधार में गलत नाम प्रिंट हुआ है जिसे आपको ठीक करवाना है
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म के साथ संबंधित दस्तावेज भी लगाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Correct Name in Aadhar Card Know Aadhaar Name Correction Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड में नाम कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप  नंबर 3

  • अब जब आप फॉर्म भर चुके हैं और साथ में दस्तावेज भी लगा चुके हैं तो अब बारी है नाम ठीक करवाने की
  • ऐसे में आपको अपनी बारी का इंतजार करना है और अपनी बारी आने पर संबंधित अधिकारी के पास जाना है
  • जो आपके फॉर्म और दस्तावेजों को वेरिफाई करता है
  • फिर जब सबकुछ ठीक पाया जाता है तो आपके नाम को ठीक करने का आवेदन पोर्टल पर किया जाता है
विज्ञापन
How to Correct Name in Aadhar Card Know Aadhaar Name Correction Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड में नाम कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 4

  • इसमें सबसे पहले आपके फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं और आपकी पहचान वेरिफाई की जाती है
  • फिर आपकी एक फोटो क्लिक की जाती है
  • इसके बाद आपकी जानकारी को पोर्टल में फीड किया जाता है और आपसे निर्धारित शुल्क भी लिया जाता है
  • फिर आखिर में आपको एक स्लिप दी जाती है जिसमें रिक्वेस्ट नंबर होता है
  • इस नंबर से आप ये चेक कर सकते हैं आपका नाम अपडेट हुआ या नहीं
  • वैसे कुछ दिनों के भीतर आपका सही नाम आधार में अपडेट हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed