PMO Of India: लगभग हर कोई चाहता है कि उसका कोई भी काम जल्दी से जल्दी या तय समय पर तो पूरा हो ही जाए। पर कई काम ऐसे हैं जिन्हें पूरा होने में समय लग जाता है और खासतौर पर काम अगर सरकारी है। दरअसल, कई सरकारी कामों को पूरा होने में काफी लंबा समय तक लगा जाता है। ऐसे में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई अधिकारी तो घूस लेने से भी बाज नहीं आते हैं। ऐसे में अगर आप इसकी शिकायत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ को करना चाहते हैं या आपके मन में कोई सवाल है या आप किसी बात को जानना चाहते हैं, तो आप इस बारे में पीएमओ से संपर्क कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप अपने प्रधानमंत्री तक अपनी बात कैसे पहुंचा सकते हैं...
खबर काम की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचानी है अपनी कोई भी बात, तो यहां जान लें तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के ये हैं तरीके:-
पहला तरीका
स्टेप 1
- आपके मन में भी कोई सवाल या कोई बात है, जिसे आप प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले प्रधानमंत्री कार्यायल की आधिकारिक वेबसाइट pmindia.gov.in/hi पर जाना है
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको मेन्यू में जाकर 'प्रधानमंत्री को लिखें' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
स्टेप 2
- इसके बाद आपके सामने एक CPGRAMS पेज खुलेगा और आपको इस पेज पर अपनी शिकायत, अपना सवाल आदि लिखना है
- फिर आपको एक पंजीकरण संख्या मिलेगी, वहीं आप चाहें तो अपने सवाल या शिकायत आदि के साथ कोई दस्तावेज भी लगा सकते हैं
- इन दस्तावेजों को अपलोड कर दें और फिर आखिर में सबमिट कर दें।
दूसरा तरीका
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक आप अपनी कोई भी बात ऑफलाइन तरीके से भी पहुंचा सकते हैं। आपको इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के पते पर अपनी शिकायत, सवाल आदि भेजना है
- आप डाक द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय के पते- साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली- 110011 पर भेज सकते हैं।
तीसरा तरीका
- अगर आप चाहें तो पीएमओ से या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ सकते हैं। आप फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर उनसे अपना सवाल या कोई शिकायत आदि कर सकते हैं। पीएमओ की तरफ से आपको जवाब मिल सकता है।