फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचानी है अपनी कोई भी बात, तो यहां जान लें तरीके

Thu, 10 Aug 2023 06:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Aug 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
How to contact PM Narendra Modi in PMO
प्रधानमंत्री मोदी तक अपनी बात कैसे पहुचाएं? - फोटो : Amar Ujala

PMO Of India: लगभग हर कोई चाहता है कि उसका कोई भी काम जल्दी से जल्दी या तय समय पर तो पूरा हो ही जाए। पर कई काम ऐसे हैं जिन्हें पूरा होने में समय लग जाता है और खासतौर पर काम अगर सरकारी है। दरअसल, कई सरकारी कामों को पूरा होने में काफी लंबा समय तक लगा जाता है। ऐसे में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई अधिकारी तो घूस लेने से भी बाज नहीं आते हैं। ऐसे में अगर आप इसकी शिकायत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ को करना चाहते हैं या आपके मन में कोई सवाल है या आप किसी बात को जानना चाहते हैं, तो आप इस बारे में पीएमओ से संपर्क कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप अपने प्रधानमंत्री तक अपनी बात कैसे पहुंचा सकते हैं...

How to contact PM Narendra Modi in PMO
प्रधानमंत्री मोदी तक अपनी बात कैसे पहुचाएं? - फोटो : istock

प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के ये हैं तरीके:-

पहला तरीका

स्टेप 1

  • आपके मन में भी कोई सवाल या कोई बात है, जिसे आप प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले प्रधानमंत्री कार्यायल की आधिकारिक वेबसाइट pmindia.gov.in/hi पर जाना है
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको मेन्यू में जाकर 'प्रधानमंत्री को लिखें' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
How to contact PM Narendra Modi in PMO
प्रधानमंत्री मोदी तक अपनी बात कैसे पहुचाएं? - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके सामने एक CPGRAMS पेज खुलेगा और आपको इस पेज पर अपनी शिकायत, अपना सवाल आदि लिखना है
  • फिर आपको एक पंजीकरण संख्या मिलेगी, वहीं आप चाहें तो अपने सवाल या शिकायत आदि के साथ कोई दस्तावेज भी लगा सकते हैं
  • इन दस्तावेजों को अपलोड कर दें और फिर आखिर में सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to contact PM Narendra Modi in PMO
प्रधानमंत्री मोदी तक अपनी बात कैसे पहुचाएं? - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक आप अपनी कोई भी बात ऑफलाइन तरीके से भी पहुंचा सकते हैं। आपको इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के पते पर अपनी शिकायत, सवाल आदि भेजना है
  • आप डाक द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय के पते- साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली- 110011 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
How to contact PM Narendra Modi in PMO
प्रधानमंत्री मोदी तक अपनी बात कैसे पहुचाएं? - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • अगर आप चाहें तो पीएमओ से या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ सकते हैं। आप फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर उनसे अपना सवाल या कोई शिकायत आदि कर सकते हैं। पीएमओ की तरफ से आपको जवाब मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed