फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMO: प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं अपनी बात या कोई शिकायत, यहां जानें तरीका

Wed, 10 May 2023 04:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 May 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
how to contact PM Narendra Modi and PMO of India
प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के तरीके - फोटो : Social Media

PMO: इस बात में कोई दो राय नहीं कि आज भी कई सरकारी काम ऐसे हैं जिन्हें पूरा होने में लंबा समय लग जाता है। लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं और फिर भी इस बात की गारंटी नहीं कि उनका काम हो ही जाए। यही नहीं कई जगहों पर तो रिश्वत लेने जैसे मामले भी सामने आते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि लोगों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कई लोग अपने कामों को करवाने से पीछे तक हट जाते हैं। पर अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है या आपके मन में कोई सवाल, शिकायत या कोई अन्य बात है, तो आप अपनी बात प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ तक पहुंचा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके तरीके क्या हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to contact PM Narendra Modi and PMO of India
प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के तरीके - फोटो : istock

इन तरीकों का कर सकते हैं इस्तेमाल:-

नंबर 1

स्टेप 1

  • अगर आपको भी अपनी बात पीएमओ यानी प्रधानमंत्री तक पहुंचानी है, तो इसके लिए आपको प्रधानमंत्री कार्यायल की आधिकारिक वेबसाइट pmindia.gov.in/hi पर जाना होगा
  • यहां ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाकर 'प्रधानमंत्री को लिखें' वाले विकल्प पर क्लिक करें
how to contact PM Narendra Modi and PMO of India
प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के तरीके - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपके सामने एक CPGRAMS पेज खुलेगा
  • आपको इस पेज पर अपनी शिकायत लिखनी है
  • फिर आपको एक पंजीकरण संख्या मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
how to contact PM Narendra Modi and PMO of India
प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के तरीके - फोटो : istock

स्टेप 3

  • आपको अगर अपनी शिकायत के साथ कोई दस्तावेज लगाना है, तो आप ऐसा भी कर सकते हैं
  • आपको बस इन दस्तावेजों को यहां अपलोड कर देना है
  • फिर सबमिट करते ही आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
how to contact PM Narendra Modi and PMO of India
प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के तरीके - फोटो : istock

नंबर 2

  • आप चाहें तो प्रधानमंत्री तक अपनी बात ऑफलाइन तरीके से भी पहुंचा सकते हैं
  • इसके लिए आपको प्रधानमंत्री कार्यालय के पते पर डाक द्वारा अपनी शिकायत भेजनी होती है
  • प्रधानमंत्री कार्यालय का पता,  साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली- 110011 है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed