फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bathroom Cleaning Hacks: बाथरूम में जम गया है पीला धब्बा, ऐसे करें साफ नए जैसा चमक जाएगा फर्श

Thu, 17 Apr 2025 12:06 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 17 Apr 2025 12:06 PM IST
सार

बाथरूम की सफाई एक नियमित प्रक्रिया है, लेकिन कई बार फर्श पर जमे पीले धब्बे आसानी से नहीं जाते और पूरे बाथरूम की चमक को फीका कर देते हैं। आइए दो ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं, जो इन जिद्दी दाग को आसानी से हटा सकते हैं।

विज्ञापन
How to clean yellow stains in bathroom home remedies know in hindi
बाथरूम साफ करने के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe Stock

Bathroom Cleaning Hacks: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग घर की सफाई करने में लापरवाही करते हैं। ऐसे में आपने देखा होगा कि बाथरूम और घर के फर्श पर पीले धब्बे लग जाते हैं। ये दाग और धब्बे बहुत जिद्दी होते हैं, जो अगर पुराने हो गए तो रगड़कर साफ करने से भी नहीं छूटते हैं। ये पीले धब्बे अक्सर हार्ड वाटर, साबुन के मैल, शैम्पू या कंडीशनर के बचे झाग, या फिर नमी के कारण फंगस के जमाव के कारण हो सकते हैं। इन्हें साफ करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही तरीके से कुछ घरेलू सामानों का उपयोग किया जाए तो आप अपने बाथरूम के फर्श को फिर से नए जैसा चमका सकते हैं। आइए इस लेख में फर्स पर जमें पीले धब्बों को हटाने के लिए दो ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं, जो फर्श को बिल्कुल नए जैसा कर सकता है।

How to clean yellow stains in bathroom home remedies know in hindi
बाथरूम साफ करने के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe Stock

पहला नुस्खा: बेकिंग सोडा और सिरका
बेकिंग सोडा और सिरका हर घर में आसानी से उपलब्ध होने वाली चीजें हैं, और ये फर्श पर जमे पीले धब्बों को बहुत आसानी से हटा सकते हैं। बेकिंग सोडा एक ऐसा केमिकल है जो जिद्दी मैल को धीरे-धीरे निकाल देता है, जबकि सिरका में मौजूद एसिटिक एसिड दागों को काटने और उन्हें नरम करने में मदद करता है। आइए इसके इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं...

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: किस महीने जारी हो सकती है 20वीं किस्त? जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं

How to clean yellow stains in bathroom home remedies know in hindi
बाथरूम साफ करने के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe Stock
  • सबसे पहले बाथरूम के फर्श पर जहां भी पीले धब्बे दिखाई दे रहे हैं, वहां थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें।
  • अब बेकिंग सोडा के ऊपर सफेद सिरका डालें। आप देखेंगे कि बेकिंग सोडा और सिरका मिलकर झाग बनाएंगे।
  • इसे 15 मिनट तक छोड़ दें। यह प्रतिक्रिया धब्बों को ढीला करने में मदद करती है।
  • इसके बाद किसी स्क्रब ब्रश की मदद से धब्बों को धीरे-धीरे रगड़ें।
  • जब धब्बे साफ हो जाएं तो फर्श को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to clean yellow stains in bathroom home remedies know in hindi
बाथरूम साफ करने के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe Stock
दूसरा नुस्खा: नींबू का रस (सिट्रिक एसिड) का जादू
नींबू का रस एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है और इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड पीले दागों को हटाने में मदद करता है। यह न केवल प्रभावी है बल्कि इसकी खुशबू भी ताजगी भरी होती है। आइए इसके इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं...

ये भी पढ़ें-  Types Of Helmet: हेलमेट कितने प्रकार के होते हैं? जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट
विज्ञापन
How to clean yellow stains in bathroom home remedies know in hindi
बाथरूम साफ करने के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe Stock
  • ताजे नींबू का रस निकाल लें। यदि आपके पास नींबू का रस नहीं है तो आप नींबू के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नींबू के रस को सीधे पीले धब्बों पर निचोड़ें। यदि आप नींबू के छिलकों का उपयोग कर रहे हैं तो उन्हें धब्बों पर रगड़ें और रस को कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • नींबू के रस को लगभग 15-20 मिनट तक धब्बों पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद एक ब्रश या स्पंज की मदद से धब्बों को धीरे-धीरे साफ करें।
  • अब फर्श को साफ पानी से धो लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed