PM Kisan Yojana 20th Installment Date: देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण योगदान है। करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। हालांकि, आजादी के बाद से किसानों की आय में सुधार करने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारों ने अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं की शुरुआत की है। इसी कड़ी में साल 2019 में केंद्र सरकार ने एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
PM Kisan Yojana: किस महीने जारी हो सकती है 20वीं किस्त? जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:25 AM IST
सार
PM Kisan Yojana 20th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन