फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooker Cleaning Tips: न फटे कुकर इसलिए कैसे करें उसकी सफाई? यहां जानें सही और सटीक तरीका

Wed, 08 Oct 2025 03:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Oct 2025 03:32 PM IST
सार

Cooker Ko Saaf Karne Ka Tarika: कुकर खाना बनाने के काम आता है, लेकिन अगर इसकी ठीक से सफाई न की जाए तो ये फट भी सकता है। आप यहां वो तरीके जान सकते हैं जो इसको साफ करने के लिए काम आ सकते हैं।

विज्ञापन
How to clean the cooker so that it does not burst cooker ki safai karne ke tarike
प्रेशर कुकर की सीटी कैसे साफ करें? - फोटो : Amar Ujala

How To Clean The Cooker: बात जब भी खाना बनाने की आती है तो हमारे पास कई ऐसे बर्तन होते हैं जिनमें हम खाना बना सकते हैं, लेकिन अधिकतर लोग कुकर में खाना बनाना पसंद करते हैं और इसके अपने कई कारण हैं। जैसे, सबसे पहला कारण है कि कुकर में बाकी बर्तनों की तुलना में खाना बनाने में समय नहीं लगता। साथ ही कुकर में खाना बनाने से गैस की भी बचत होती है।



पर क्या आप ये जानते हैं कि कुकर जितना सुविधाओं से लैस है, उतना ही ये आपके लिए दिक्कत भी पैदा कर सकता है अगर कुछ गलतियां हो जाएं। जैसे, अगर कुकर को ठीक से साफ न किया जाए या इसकी सीटी को ठीक से साफ न किया जाए आदि। तो ऐसे में कुकर फट भी सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि कुकर को ठीक से साफ किया जाए। आप यहां पर वो तरीके जान सकते हैं जिनसे आप कुकर को साफ से धो सकते हैं। चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

How to clean the cooker so that it does not burst cooker ki safai karne ke tarike
प्रेशर कुकर की सीटी कैसे साफ करें? - फोटो : Adobe stock

सीटी को साफ करना जरूरी

  • अगर आप प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक बात सुनिश्चित करनी चाहिए कि इसकी सीटी ठीक ढंग से साफ हो। अगर सीटी ठीक से साफ नहीं गंदी है या इसके अंदर कोई चीज फंसी है, तो इसे ठीक से साफ करना जरूरी होता है। वरना आपका प्रेशर कूकर फट सकता है। कुकर में दाल के दाने, चावल के दाने आदि फंस जाते हैं, जो सीटी को जाम कर देते हैं।
How to clean the cooker so that it does not burst cooker ki safai karne ke tarike
प्रेशर कुकर की सीटी कैसे साफ करें? - फोटो : Instagram
  • प्रेशर कुकर में सीटी प्रेशर रिलीव वॉल्व का काम करती है जिससे कुकर के अंदर की अतिरिक्त भाप इससे बाहर निकलती है। ऐसे में प्रेशर कुकर के अंदर का दबाव एक निश्चित सीमा से अधिक नहीं बढ़ता और कुकर सामान्य रूप से काम करता है। जबकि, अगर सीटी जाम हो जाए यानी उसके अंदर कुछ फंस जाए तो फिर भाप बाहर नहीं निकल पाती और संभावना बन सकती है कि प्रेशर कुकर फट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to clean the cooker so that it does not burst cooker ki safai karne ke tarike
प्रेशर कुकर की सीटी कैसे साफ करें? - फोटो : Adobe Stock

इस तरह से करें सफाई

  • अगर आप प्रेशर कुकर को साफ कर रहे हैं, तो अपने कुकर की सीटी को जरूर ठीक ढंग से साफ करें। कम से कम सप्ताह में एक बार तो सीटी को अच्छे से साफ किया जाना चाहिए, ताकि उसके अंदर फंसा कचरा निकल सके और सीटी ठीक ढंग से काम कर पाए। सीटी को आप सुई से साफ कर सकते हैं। इसके छेदों में सुई डालें और फिर पानी के प्रेशर से इसे धो लें जिससे इसके अंदर जमी चीजें निकल जाती हैं।
विज्ञापन
How to clean the cooker so that it does not burst cooker ki safai karne ke tarike
प्रेशर कुकर की सीटी कैसे साफ करें? - फोटो : Adobe Stock
  • प्रेशर कुकर की सीटी जहां पर लगती है यानी ढक्कन पर, वहां पर बने छेद को भी साफ करना जरूरी है। पहले ढक्कन को उल्टा करके पानी डालें और फिर एक तरफ से सुई डालकर दूसरी तरफ से निकालें, ताकि बंद छेद खुल सके और सीटी आने में कोई दिक्कत न हो। आप सीटी को धोने में बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed