PM Kisan Mandhan Yojana: हमारे देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन किसानों को अपने दैनिक जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं एक उम्र के बाद इनके पास कमाई का भी कोई जरिया नहीं बचता है। देश में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम में निवेश करके किसान 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम को खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरू किया गया है। देशभर में कई किसान भारत सरकार की किसान मानधन योजना में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार दे रही है किसानों को सालाना 36 हजार रुपये, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 24 Oct 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन