Challan Status: जब भी आप सड़क पर वाहन चलाएं, तो सड़क यातायात नियमों का पालन जरूर करें। अगर हम इन नियमों की अनदेखी करते हैं, तो हम दुर्घटनाग्रस्त तक हो सकते हैं। इसके अलावा लोगों के चालान भी कटते हैं। वहीं, अब तो लगभग ज्यादातर जगहों पर कैमरे लगे हैं जो पलक झपकते ही लोगों के चालान काट देते हैं। ऐसे में अगर आप सीट-बेल्ट नहीं लगाते हैं या फिर हेलमेट नहीं पहनते हैं, तो इसके चालान भी खूब कटते हैं। इसलिए आपको हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना है, वरना आपका भी चालान कट सकता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं चालान कटने के कारण के बारे में और अगर चालान कट गया है, तो आप इसे कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"64e48ebb468b6bb3cc010627","slug":"how-to-check-your-vehicle-challan-online-2023-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: बाइक की पिछली सीट पर बिना हेलमेट भूलकर भी न बिठाएं किसी को, वरना चालान कटना तय, ऐसे कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: बाइक की पिछली सीट पर बिना हेलमेट भूलकर भी न बिठाएं किसी को, वरना चालान कटना तय, ऐसे कर सकते हैं चेक
Wed, 23 Aug 2023 10:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
कैमरों से कटे चालान कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरों से कटे चालान कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
- दरअसल, अमूमन ज्यादातर उन लोगों के चलते हैं जो या तो खुद दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते या फिर अपनी पिछली सीट पर बिना हेलमेट किसी को बैठा लेते हैं। ऐसे लोगों के चालान कैमरों से तुरंत कटते हैं। इसलिए हमेशा खुद की रक्षा करने के लिए और चालान से बचने के लिए एक मजबूत हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। इसके अलावा सीट बेल्ट न लगाने पर, ओवरस्पीडिंग जैसे अन्य कारणों की वजह से भी चालान कटता है।
कैमरों से कटे चालान कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं?
- फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
चालान कटा है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- वैसे तो चालान कटने पर लोगों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाता है, लेकिन अगर आपके पास मैसेज नहीं आता है, तो आपको आधिकारिक पोर्टल echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना होता है
- यहां आपको अपनी गाड़ी का नंबर भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरों से कटे चालान कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं?
- फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 2
- फिर आपको चेसिस नंबर या इंजन नंबर में किसी एक को दर्ज करना है
- इनमें से जो भी नंबर भरें, उसके आखिरी 5 अक्षर ही दर्ज करें
- फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें
- इसके बाद आपको गेट डिटेल पर क्लिक करना है
विज्ञापन
कैमरों से कटे चालान कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
स्टेप 3
- फिर अगर आपका चालान कटा है, तो वो वहां दिखाएगा
- आप यहां चालान कटने का कारण जान सकते हैं और यहां उसकी फोटो भी अपलोड होती है
- फिर आप इसी चालान को यहीं से भर भी सकते हैं, वरना कुछ समय बाद ये चालान कोर्ट चला जाता है
- वहीं, गाड़ी पर कोई चालान न होने पर स्क्रीन पर 'Challan Not Found' लिखा आता है।