Tips For Mobile Phone: आप जिसके हाथ पर भी देखेंगे, आपको मोबाइल फोन आसानी से नजर आ जाएगा। बड़े लोग ही नहीं अब तो बच्चों के पास भी मोबाइल मिल जाता है। मोबाइल के आने के बाद से काम करने के तरीकों में काफी बदलाव आया है और अब तो ज्यादातर काम घर बैठे ही मोबाइल के जरिए हो जाते हैं। इन सबके बीच अगर आपसे पूछा जाए कि आप जो मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, वो क्या असली है? तो शायद आपका जवाब यही होगा कि हां ये असली है। लेकिन आपने कभी ये चेक नहीं किया होगा कि असल में आपका मोबाइल फोन असली है या नकली। पर अब आप ये चेक करके पता लगा सकते हैं कि आपका मोबाइल नकली है या फिर असली। तो चलिए बिना देर किए उन तरीकों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में वो तरीके जान सकते हैं...
सावधान: आपका मोबाइल फोन भी हो सकता है नकली, जानने के लिए तुरंत ऐसे लगाएं पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दरअसल, इन तरीकों से मोबाइल के असली और नकली होने का पता करने के लिए आपको आईएमईआई नंबर चाहिए होगा। अगर आपको ये नहीं पता तो फिर आपको अपने मोबाइल नंबर से *#06# नंबर डायल करना है, जिसके बाद आपको आईएमईआई नंबर पता लग जाएगा।
ऐसे लगा सकते हैं असली-नकली का पता:-
पहला तरीका
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना है
- फिर यहां पर KYM लिखकर स्पेस देकर अपने मोबाइल का 15 अंकों का आईएमईआई नंबर दर्ज करना है
- अब इस मैसेज को 14422 नंबर पर भेजना है
- फिर अगर सामने से रिप्लाई में 'IMEI IS VALID' लिखकर जवाब आता है, तो इसका मतलब आपका मोबाइल फोन असली है।
दूसरा तरीका
स्टेप 1
- अगर आप भी चेक करना चाहते हैं कि कहीं आपका मोबाइल फोन नकली तो नहीं, तो आप ऐसा कर सकते हैं
- इसके लिए आपको पहले इस लिंक ceir.gov.in/Device/CeirIMEIVerification.jsp पर जाना है
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां अपना 10 अकों का मोबाइल नंबर भरना है
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां भर दें
- आखिर में आईएमईआई नंबर दर्ज कर दें और फिर आपक जान जाएंगे कि आपका मोबाइल नकली है या फिर असली।