IRCTC Sikkim Gangtok Tour Package 2023: गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। अगर आप किसी खूबसूरत स्थान पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको सिक्किम घूमने का मौका मिल रहा है। सिक्किम की हरियाली और यहां के खूबसूरत पहाड़ हर साल दुनिया भर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। यहां के फूलों के बगान देखने लायक हैं। इसके अलावा विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा भी यहीं पर स्थित है। पहाड़, जलाशय और खूबसूरत बगीचे सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में नॉर्थ ईस्ट के ये खूबसूरत स्थान आपकी गर्मियों की छुट्टियों को शानदार बना सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के सिक्किम टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: गर्मियों की छुट्टियों में करिए खूबसूरत सिक्किम की सैर, जानिए कितना है किराया और क्या मिल रही सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 28 May 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन