फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम आवास योजना: इन कारणों से रद्द हो सकता है आपका आवेदन, इसलिए पहले ही जान लें ये जरूरी बातें

Mon, 21 Aug 2023 01:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Aug 2023 01:16 PM IST
विज्ञापन
How to check your eligibility of PM Awas Yojana check details
पीएम आवास योजना क्या है? - फोटो : istock

PM Awas Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही जरूरतमंद और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। सरकार हर साल इन योजनाओं पर काफी पैसा खर्च भी करती है। वहीं, इनमें कई तरह की योजनाओं के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना भी शामिल है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस योजना में लोगों को पक्के घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं, मौजूदा समय में इस योजना का लाभ काफी सख्या में लोग ले भी रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों को जान लें। वरना आपका आवेदन तक रद्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आवेदन से पहले आपको कौन सी बातें जान लेनी चाहिए...

How to check your eligibility of PM Awas Yojana check details
पीएम आवास योजना क्या है? - फोटो : istock

ये जानना जरूरी

  • दरअसल, अगर आप पीएम आवास योजना में आवेदन कर रहे हैं, तो सबसे पहले ये जान लें कि कहीं आप अपात्र तो नहीं हैं। वहीं, अगर आप अपात्र हैं, तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाता है। इसमें पहले लाभार्थियों की सूची जारी होती है और फिर आवेदनकर्ता की जांच होती है। इसके बाद जब सबकुछ सही पाया जाता है, उसके बाद ही घर बनाने के लिए आर्थिक मदद मिलती है।
How to check your eligibility of PM Awas Yojana check details
पीएम आवास योजना क्या है? - फोटो : istock

ये लोग नहीं कर सकते हैं आवेदन:-

  • अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि आपको लाभ मिल सकता है या नहीं। नियमों के तहत जिन लोगों के पास मोटर युक्त वाहन, दुपहिया या तिपहिया वाहन है, तो ये लोग इस योजना के लिए अपात्र हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check your eligibility of PM Awas Yojana check details
पीएम आवास योजना क्या है? - फोटो : iStock
  • ये भी जान लीजिए कि ऐसे किसान जिनके पास 50 रुपये या उससे ज्यादा का किसान क्रेडिट कार्ड है, तो ऐसे किसान भी पीएम आवास योजना के तहत लाभ नहीं ले सकते हैं
विज्ञापन
How to check your eligibility of PM Awas Yojana check details
पीएम आवास योजना क्या है? - फोटो : istock
  • आपके पास अगर लैंडलाइन कनेक्शन, ढाई एकड़ या उससे ज्यादा जमीन हैं, फ्रिज है आदि, तो भी आप योजना के लिए पात्र नहीं हैं
  • आपके पास या आपके परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के पास सरकारी नौकरी है, तब भी आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं क्योंकि ऐसे में आप अपात्र की कैटेगरी में आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed