फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar: आधार अपडेट हुआ या नहीं तुरंत करें चेक, 14 दिसंबर के बाद बढ़ेंगी मुश्किलें

Fri, 06 Dec 2024 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Dec 2024 01:02 PM IST
सार

अगर आपने भी अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा लिया है तो आपका काम यही खत्म नहीं होता बल्कि, आपको उसका स्टेटस भी चेक करना होता है।

विज्ञापन
how to check your aadhaar card status and last date
आधार अपडेट करवाना जरूरी है। - फोटो : Adobe Stock

Aadhaar Card Update Status: आपको एक सिम कार्ड लेना है या फिर बैंक में खाता खुलवाना है, केवाईसी करवानी है या फिर अपनी पहचान बतानी है आदि। आपको इन कामों के अलावा भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसलिए इसकी हार्ड कॉपी को लोग अपने साथ लेकर जाते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है।



वहीं, समय-समय पर यूआईडीएआई द्वारा कई तरह के अपडेट भी दिए जाते हैं जैसे, 10 साल पुराने आधार कार्ड को सभी लोगों को अपडेट करवाना है। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा चुके हैं तो उसका स्टेटस जरूर चेक कर लें, क्योंकि अगर ये अपडेट नहीं होता है तो आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं, इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप स्टेटस चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

how to check your aadhaar card status and last date
आधार अपडेट करवाना जरूरी है। - फोटो : Amar Ujala

आखिरी तारीख के बाद लग सकता है शुल्क

  • अगर आपने भी अपने आधार को अपडेट नहीं करवाया है तो इस काम को 14 दिसंबर 2024 से पहले करवा लें। विभाग की तरफ से फिलहाल यही आखिरी तारीख दी गई है। इसलिए अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इस तारीख के बाद आपको शुल्क देना पड़ सकता है।
how to check your aadhaar card status and last date
आधार अपडेट करवाना जरूरी है। - फोटो : Adobe Stock

आधार हुआ है अपडेट या नहीं? ऐसे कर सकते हैं स्टेटस चेक:-

स्टेप 1

  • आपके आधार कार्ड को भी अगर 10 साल या उससे ज्यादा हो गए हैं और आपने उसे अपडेट किया है तो आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि क्या वो अपडेट हुआ है या नहीं
  • इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • आपको स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check your aadhaar card status and last date
आधार अपडेट करवाना जरूरी है। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • यहां पर जाने के बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना है
  • जहां पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होता है
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है जिसे यहां दर्ज कर दें
  • अब आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा
  • यहां पर आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है
विज्ञापन
how to check your aadhaar card status and last date
आधार अपडेट करवाना जरूरी है। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इस सेक्शन में जाने के बाद आपको 'चेक आधार अपडेट स्टेटस' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको 'SRN' का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है और फिर अपना सर्विस रिक्वेस्ट नंबर यहां पर दर्ज करना है, जो आपको आधार अपडेट करते समय मिलता है
  • आखिर में स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करें और फिर आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा और पता चल जाएगा कि आपका आधार अपडेट हुआ है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed