PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: सरकार अलग-अलग वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इनमें राज्य की अलग और केंद्र सरकार की अलग योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं। जैसे, जो किसान अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं तो वे इस योजना से जुड़कर हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद का लाभ ले सकते हैं।
{"_id":"67528497cbfba523b804ae81","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-19th-kist-release-date-2024-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या जनवरी की बजाय फरवरी में आएगी 19वीं किस्त? यहां जानें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या जनवरी की बजाय फरवरी में आएगी 19वीं किस्त? यहां जानें किसान
Fri, 06 Dec 2024 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:32 AM IST
सार
पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
विज्ञापन
कब आ सकती है 19वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब आ सकती है 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
पहले 18वीं किस्त के बारे में जानते हैं
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं। बीती 5 अक्तूबर 2024 को 18वीं किस्त जारी की गई जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया। हर बार किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं।
कब आ सकती है 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
कब आ सकती है 19वीं किस्त?
- 18वीं किस्त जारी होने के बाद से योजना से जुड़े किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। इस किस्त का लाभ करोड़ों किसानों को मिलने वाला है। किस्त कब जारी हो सकती है इसके लिए एक नियम है जिसके तहत योजना की किस्त हर चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में अगर आप देखेंगे तो 18वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त के चार महीने का समय जनवरी में पूरा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब आ सकती है 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
- इसलिए माना जा रहा है कि ये किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि 19वीं किस्त फरवरी में बजट-2025 जारी होने के बाद आ सकती है। हालांकि, किस्त जनवरी में जारी होगी या फरवरी में आएगी, इसको लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
कब आ सकती है 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम जरूर करवा लें:-
- अगर आप भी इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको ई-केवाईसी करवानी होती है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
- लाभार्थियों को भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है और साथ ही आधार को बैंक खाते से लिंक करवाना भी। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।