फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wheat Flour: बाजार में बिक रहा है नकली आटा, ऐसे करें असली-नकली में पहचान

Mon, 05 Dec 2022 10:50 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 05 Dec 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
How to Check Wheat Flour or Atta Adulterated or Not
How to Check Wheat Flour - फोटो : iStock

How to Check Wheat Flour: आज के समय विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। आज सरसों का तेल, घी, चीनी आदि कई जरूरी वस्तुओं में मिलावट की जा रही है। आज के समय हम सभी लोग आटा का सेवन करते हैं। पहले जहां लोग गेहूं पिसवाने के बाद आटे का इस्तेमाल करते थे। वहीं आज के समय ज्यादातर लोग पैक्ड आटे को खरीदना पसदं कर रहे हैं। वहीं क्या आपको पता है बाजारों में कई पैक्ड आटे में मिलावट की जा रही है। ऐसे में अगर आप इन मिलावटी आटे का सेवन करते हैं। इस स्थिति में स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं जन्म ले सकती हैं। इसके अलावा आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां भी घेर सकती हैं। अगर आप भी बाजारों में बिक रहे नकली आटे की पहचान करना चाहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली आटा में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How to Check Wheat Flour or Atta Adulterated or Not
How to Check Wheat Flour - फोटो : iStock

आप एक गिलास पानी की मदद से असली और नकली आटे में पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास पानी लेना है। उसमें आधा चम्मच आटा डालें। इसके बाद आपको 10 सेकेंड इंतजार करना है। 

How to Check Wheat Flour or Atta Adulterated or Not
How to Check Wheat Flour - फोटो : iStock

इस प्रोसेस को करने के बाद आपको पानी को ध्यान से देखना है। अगर आटा पानी में तैरता हुआ दिखाई देता है। इस स्थिति में आप समझ जाइए कि आटा मिलावटी है। इसके अलावा अगर आटा पानी की सतह पर बैठ जाता है। ऐसे में आपका आटा शुद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Wheat Flour or Atta Adulterated or Not
How to Check Wheat Flour - फोटो : iStock

इसके अलावा आप रोटी बनाते समय भी उसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं। अगर आटा गूंथते समय बहुत नर्म है। ऐसे में समझ जाइए की आपका आटा शुद्ध है।

विज्ञापन
How to Check Wheat Flour or Atta Adulterated or Not
How to Check Wheat Flour - फोटो : iStock

इसके अलावा मिलावटी आटे को गूंथते वक्त अत्याधिक पानी की जरूरत होती है। शुद्ध आटे की रोटियां काफी नर्म होती हैं। इसके अलावा उससे बनीं रोटियां काफी अच्छे से फूलती हैं। 
 

Fake Sugar: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली चीनी का सेवन, ऐसे करें असली नकली में पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed