फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake Sugar: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली चीनी का सेवन, ऐसे करें असली नकली में पहचान

Fri, 02 Dec 2022 04:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 02 Dec 2022 04:53 PM IST
विज्ञापन
How To Identify Fake or Real Sugar in Hindi Know The Sugar Purity Check Method Here
Sugar - फोटो : Social Media

How To Identify Fake or Real Sugar: अच्छा खानपान एक स्वस्थ जीवन की बुनियाद होता है। अगर आप गलत आहार का सेवन करते हैं। इस स्थिति में आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां घेर सकती हैं। आज कल बाजारों में विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावटें आ रही हैं। आज के समय सरसों के तेल, अंडों, घी आदि कई दूसरे खाद्य पदार्थों में मिलावटें की जा रही है। वहीं इन दिनों चीनी में भी मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें चीनी में मिलावट को लेकर शिकायत की गई है। अगर आप भी इन मिलावटी चीनी को खाते हैं। इस स्थिति में आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इन दिनों बाजारों में काफी ज्यादा मिलावटी चीनी बिक रही है। ऐसे में अगर आप भी बाजारों से चीनी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए। आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली चीनी में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How To Identify Fake or Real Sugar in Hindi Know The Sugar Purity Check Method Here
Sugar - फोटो : istock

आज के समय चीनी में यूरिया की भी मिलावट की जा रही है। अगर आप असली चीनी की पहचान करना चाहते हैं। ऐसे में आपको थोड़ी सी चीनी को अपने हाथों में लेना है। इसके बाद चीनी को हथेलियों में रगड़ें। 

How To Identify Fake or Real Sugar in Hindi Know The Sugar Purity Check Method Here
Sugar - फोटो : sugar remedies

अगर चीनी से अमोनियां की गंध आती है। ऐसे में इस बात को समझ लें कि चीनी में मिलावट की गई है। इसके अलावा आप चीनी को पानी में मिलाकर भी असली और नकली चीनी में पहचान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Identify Fake or Real Sugar in Hindi Know The Sugar Purity Check Method Here
Sugar - फोटो : iStock

अगर चीनी को पानी में मिलाने के बाद उसमें से अमोनिया की गंध आती है। ऐसे में आपकी चीनी में मिलावट की गई है। अगर आपको अमोनिया की गंध नहीं आती है। ऐसे में आपकी चीनी में मिलावट नहीं की गई है। 

विज्ञापन
How To Identify Fake or Real Sugar in Hindi Know The Sugar Purity Check Method Here
Sugar - फोटो : iStock

आजकल चीनी में प्लास्टिक के कणों को भी मिक्स किया जा रहा है। इस बारे में पता करने के लिए आपको एक गिलास में चीनी और पानी को मिक्स करना है। इसको अच्छे से मिक्स करने के 5 मिनट बाद इसको छान लें। अगर चीनी में प्लास्टिक के कण मौजूद हुए। इस स्थिति में वह छानने के बाद आपको दिख जाएंगे। 

Portable Water Geyser: मिनटों में कर देगा ठंडे पानी को गर्म, बाजारों में तेजी से बिक रहा यह सस्ता वॉटर गीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed