Expiry Date Of LPG Gas Cylinder: आज के समय में ज्यादातर घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। एक समय था जब ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पारंपरिक संसाधनों का उपयोग करते थे, जैसे मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी और उपलों से खाना पकाते थे। चूल्हे पर खाना पकाने की सबसे बड़ी समस्या ये थी कि इससे रसोई घरों में धुआं बहुत होता था, जिसकी वजह से खाना पकाने वाली महिलाओं को कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार देश की जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। इसी के चलते अब ज्यादातर घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होने लगा है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि एलपीजी सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है, जो कि सिलेंडर पर ही लिखी होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
जानना जरूरी: कहीं एक्सपायर तो नहीं हो गया आपका गैस सिलेंडर, यहां लिखी होती है तारीख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन