फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Purity Of Wheat Flour: मिलावटी आटे की ऐसे करें पहचान, वरना आपको ही नहीं आपके बच्चों को भी कर देगा ये बीमार

Fri, 29 May 2026 02:17 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 29 May 2026 02:17 PM IST
सार

Atta Milwati Hai Ya Asli Kaise Phechan Kare: आप जिस आटे का सेवन कर रहे हैं कहीं वो मिलावटी तो नहीं? इसके लिए आप यहां कुछ तरीके जान सकते हैं जिनकी मदद से आप मिलावटी आटे की पहचान कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to check Purity Of Wheat Flour asali hai ya nakali kaise phechan kare
मिलावटी आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Wheat Flour Identify Tips In Hindi: हम जो भी चीज खा रहे हैं क्या वो सही है? कहीं वो मिलावटी तो नहीं? क्योंकि आए दिन खबरें आती हैं कि मिलावटी वाली चीजें लोगों की थाली तक पहुंच रही हैं, जो उनको बीमार करने के लिए काफी है।



जैसे- आटा, जी हां। आप जिस आटे का सेवन कर रहे हैं कहीं वो मिलावटी तो नहीं है? आप कुछ तरीकों की मदद से ये चेक कर सकते हैं आप जिस आटे को सही समझकर रोटी बनाकर खुद भी खा रहे हैं और अपने बच्चों को भी खिला रहे हैं, वो मिलावटी है या असली है। आप आगे आटे की मिलावट को को चेक करने के तरीके जान सकते हैं...

how to check Purity Of Wheat Flour asali hai ya nakali kaise phechan kare
मिलावटी आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : AdobeStock

कैसे करें मिलावटी आटे की पहचान?

पहला तरीका ये है

स्टेप 1

  • आप अगर आटे की मिलावट को चेक करना चाहते हैं
  • तो आपको पहले एक टेस्ट ट्यूब लेनी है यानी परख नली
  • फिर आपको इस नली में हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालना है
how to check Purity Of Wheat Flour asali hai ya nakali kaise phechan kare
मिलावटी आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : AdobeStock

स्टेप 2

  • फिर आपको इस परख नली में थोड़ा सा आटा डालना है
  • इसके बाद आपको इस नली को हिलाकर दोनों को मिला लेना है
  • अब देखें कि आटा आपको साफ दिख रहा है या नहीं
  • अगर आटा साफ नहीं दिख रहा है तो ये संकेत हो सकता है कि ये आटा मिलावटी हो
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check Purity Of Wheat Flour asali hai ya nakali kaise phechan kare
मिलावटी आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका भी जान लें

  • पहले एक गिलास लें
  • फिर इस गिलास में पानी डालें
  • अब इस पानी में आधार चम्मच आटा डालें
  • ये देखें कि क्या गिलास में आटे के अलावा भी कुछ और है, जो तैर रहा है या नहीं
  • अगर कुछ तैर रहा है तो यानी आटे में मिलावट है
विज्ञापन
how to check Purity Of Wheat Flour asali hai ya nakali kaise phechan kare
मिलावटी आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : AdobeStock

ये है तीसरा तरीका

  • आटे की मिलावट का पता लगाने के लिए आपको एक छलनी चाहिए
  • आपका इस छलनी के ऊपर आटा डालना है
  • फिर आपको इसे छानना है
  • आटे में अगर चॉक या अन्य चीजों की मिलावट है तो इससे आपको पता चल सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed