फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: प्रॉपर्टी खरीदते समय उसकी वास्तविकता को लेकर हो रहा है शक, इस ऑनलाइन तरीके से करें सच्चाई की जांच

Fri, 16 Dec 2022 11:51 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
How To Check Property Records Details Online Know Process to Identify Authenticity of Land
How To Check Property Records Details - फोटो : Istock

How To Check Property Records Details: अक्सर ऐसी घटनाएं सामने निकलकर आती रहती हैं, जहां पर लोगों को झूठी प्रॉपर्टी बेचकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया जाता है। ऐसे में लोग प्रॉपर्टी खरीदते समय उसकी वास्तविकता को लेकर काफी शंका में रहते हैं। प्रॉपर्टी को खरीदते समय कई तरह के सवाल मन में रहते हैं कि जो दलाल ने कागज दिखाया है क्या उनता एरिया रजिस्टर्ड है या नहीं? क्या जो प्रॉपर्टी हम खरीद रहे हैं उस पर कोई डिस्प्यूट तो नहीं है? प्रॉपर्टी खरीदते समय जो पेपर हमें दिखाए जा रहे हैं वह वास्तविक हैं या नहीं? इन सभी सवालों के जवाब के लिए आपको प्रॉपर्टी की वास्तविकता की जांच करना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप जो प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं। उसकी वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। प्रॉपर्टी की वास्तविकता की जांच करने का यह ऑनलाइन प्रोसेस काफी आसान है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

How To Check Property Records Details Online Know Process to Identify Authenticity of Land
How To Check Property Records Details - फोटो : i stock

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउजर को ओपन करना है। ब्राउजर को ओपन करने के बाद आप जिस राज्य के निवासी हैं। उस राज्य का नाम लिखकर उसके आगे IGR लिखें जैसे अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो Uttar Pradesh IGR मध्य प्रदेश में रहते हैं, तो Madhya Pradesh IGR।

How To Check Property Records Details Online Know Process to Identify Authenticity of Land
How To Check Property Records Details - फोटो : Istock

इसके बाद सर्ज इंजन पर ऊपर दिख रही राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको दस्तावेज खोजें के विकल्प का चुनाव करना है। 

GPS Toll System: अब टोल प्लाजा की नहीं होगी जरूरत, सरकार लगाने जा रही है गाड़ियों में जीपीेएस नंबर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check Property Records Details Online Know Process to Identify Authenticity of Land
How To Check Property Records Details - फोटो : i stock

इस प्रोसेस के बाद आपको रजिस्ट्री नंबर दर्ज करना है। अगर आप डिटेल्स को इंग्लिश या हिंदी में चाहते हैं, उसका चुनाव करना है। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके जमा करें के विकल्प का चयन करें। 

विज्ञापन
How To Check Property Records Details Online Know Process to Identify Authenticity of Land
How To Check Property Records Details - फोटो : i stock

इस प्रोसेस को करने के बाद उस प्रॉपर्टी की पूरी डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। इस ऑनलाइन प्रोसेस की मदद से आप आसानी से प्रॉपर्टी के बारे में पता कर सकते हैं।

Post Office Scheme: दस हजार रुपये निवेश करके ऐसे इकट्ठा करें 16 लाख का फंड, जानिए क्या है स्कीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed