फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जान लीजिए किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त और किन्हें मिल सकता है लाभ, ऐसे करें चेक

Mon, 24 Apr 2023 09:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 24 Apr 2023 09:21 AM IST
विज्ञापन
how to check pm kisan yojana 14th installment beneficiary status
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग को मिल रहा है। राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर ऐसी ही कई योजनाओं का संचालन करते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। ऐसे में इस बार किसानों को 14वीं किस्त भी जल्द मिल सकती है। इसलिए अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि किन किसानों को किस्त का लाभ मिल सकता है और किन्हें नहीं, तो आप ऐसा अपने स्टेटस में एक मैसेज के जरिए चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

how to check pm kisan yojana 14th installment beneficiary status
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

किसान अपना स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1

  • योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को अब तक 13 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं और अब 14वीं किस्त आनी है
  • ऐसे में अगर आप अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
how to check pm kisan yojana 14th installment beneficiary status
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही किसान पोर्टल पर जाएंगे, तो आपको यहां 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला ऑप्शन दिखेगा
  • इस पर क्लिक करें
  • फिर आपको योजना का अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check pm kisan yojana 14th installment beneficiary status
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
  • कैप्चा कोड भरने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपको अपना स्टेटस नजर आने लगेगा
विज्ञापन
how to check pm kisan yojana 14th installment beneficiary status
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • स्टेटस में आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को देखना है
  • अगर इन तीनों के आगे या फिर किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो इसका मतलब है कि आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • वहीं, अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है, तो आपको किस्त मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed