How To Buy Digital Gold: सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है। देश में बड़े पैमाने पर लोग शादी के समय या त्योहारी सीजन में सोने की जमकर खरीदारी करते हैं। गौरतलब बात है कि अगर आप फिजिकल गोल्ड को खरीदते हैं। ऐसे में इसे खरीदने के कई जोखिम होते हैं। फिजिकल गोल्ड के खोने या उसके चोरी होने का डर हमेशा बना रहता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड निवेश का एक सुरक्षित विकल्प है। यहां खरीदे गए सोने के चोरी या खोने का डर नहीं होता है। आप ऑनलाइन, जो डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं। वहां गोल्ड आपके डिजिटल वॉलेट में रखा होता है। डिजिटल गोल्ड की सबसे खास बात यह है कि आप इसकी खरीद बिक्री भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Digital Gold: घर बैठे आसानी से खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड, जानिए क्या है तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 23 Feb 2023 03:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन