फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card Alert: कहीं आपके आधार कार्ड से तो लिंक नहीं किसी दूसरे का मोबाइल नंबर? घर बैठे ऐसे करें चेक

Wed, 08 Feb 2023 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Feb 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
How to Check Mobile Number Linked with Aadhaar Card Know Step By Step Process
कैसे पता करें आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Aadhaar Card: आपको कोई सरकारी काम करवाना है या फिर गैर-सरकारी, लगभग हर एक काम के लिए आधार कार्ड का पास में होना जरूरी नजर आता है। लोन लेने के लिए, बैंक में खाता खुलवाने के लिए, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए, सिम कार्ड लेने के लिए आदि। ऐसे ही कई कामों के लिए आधार की जरूरत नजर आती है। वहीं, कई चीजों जैसे पीएफ से पैसे निकालने या अन्य चीजों में भी आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की भी काफी जरूरत होती है। पर क्या आपके साथ होता है कि आपके मोबाइल नंबर पर कोई ओटीपी आता ही नहीं है? अगर ऐसा है तो आप जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर जुड़े हुए हैं, और ये सब होगा दूरसंचार द्वारा लॉन्च किए गए एक पोर्टल के जरिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

How to Check Mobile Number Linked with Aadhaar Card Know Step By Step Process
कैसे पता करें आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं? - फोटो : istock

इस सरल तरीके से कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी जानना है कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं
  • तो इसके लिए आपको सबसे पहले दूरसंचार के इस आधिकारिक पोर्टल tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाना होगा
How to Check Mobile Number Linked with Aadhaar Card Know Step By Step Process
कैसे पता करें आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको वेबसाइट पर अपना वो मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जो आधार कार्ड से लिंक हो
  • फिर आपको 'रिक्वेस्ट ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Mobile Number Linked with Aadhaar Card Know Step By Step Process
कैसे पता करें आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर दर्ज किए हुए मोबाइल नबंर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
  • अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करें
  • ऐसा करने के बाद आपको स्क्रीन पर वो मोबाइल नंबर दिखने लगेंगे, जो आपके आधार कार्ड से लिंक हैं
विज्ञापन
How to Check Mobile Number Linked with Aadhaar Card Know Step By Step Process
कैसे पता करें आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर इनमें से जो मोबाइल नंबर आपका नहीं है, तो इन्हें हटाने के लिए आप मोबाइल नंबर की रिपोर्ट कर सकते हैं
  • रिपोर्ट करने के कुछ समय बाद ये नंबर हट जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed