फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: अगर आप भी मंगवाते हैं ऑनलाइन फूड तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Tue, 07 Feb 2023 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Feb 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Things to Check While Ordering Food Online Follow These Safety Precautions in Hindi
ऑनलाइईन खाना ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

Online Food Order: आप भी कभी न कभी बाहर रेस्टोरेंट या होटल से खाना मंगवाते ही होंगे। कभी किसी पार्टी के लिए, तो कभी किसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए आदि। वहीं, खासतौर पर अकेले रहने वाले लोग बाहरी खाने का ज्यादा सेवन करते हैं और आजकल तो घर बैठे खाना मंगवाना बेहद आसान भी हो गया है क्योंकि कई तरह के मोबाइल एप हैं जो जल्द से जल्द आपको गर्म खाना सर्व करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस दौरान किन बातों का ध्यान रखें, ताकि आप ठगी के शिकार होने से बच सकें ताकि आपकी मेहनत की कमाई गलत हाथों मे न जा सके। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Things to Check While Ordering Food Online Follow These Safety Precautions in Hindi
ऑनलाइईन खाना ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • फूड ऑर्डर करते समय ये पूरी तरह ध्यान रखें कि किसी भी फर्जी लिंक से खाना ऑर्डर न करें। सोशल मीडिया, ईमेल या मैसेज पर मिले किसी भी ऐसे लिंक से खाना ऑर्डर न करें। हमेशा किसी भरोसेमंद एप या वेबसाइट से ही खाना ऑर्डर करें और फ्रॉड से बचे रहें।
Things to Check While Ordering Food Online Follow These Safety Precautions in Hindi
ऑनलाइईन खाना ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock

नंबर 2

  • लोग जब भी खाना ऑर्डर करते हैं, तो ज्यादातर लोग पहले ही ऑनलाइन मोड से पेमेंट कर देते हैं। ऐसे में आप जिस किसी एप या वेबसाइट से पेमेंट कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि कहीं ये एप आपकी बैंकिंग जानकारी को सेव तो नहीं कर रही है। ऐसी एप या वेबसाइट से बचकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Things to Check While Ordering Food Online Follow These Safety Precautions in Hindi
ऑनलाइईन खाना ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 3

  • आपको कई ऐसे एप या वेबसाइट मिल जाएंगे, जो आपको कई लुभावने ऑफर्स देती हैं। पर आप ये नहीं जानते होंगे कि इनमें से कई एप फर्जी हो सकती हैं। ये फर्जी एप आपको ऑफर्स के बदले आपका डाटा और बैंकिंग जानकारी तक चुराने का काम करती हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।
विज्ञापन
Things to Check While Ordering Food Online Follow These Safety Precautions in Hindi
ऑनलाइईन खाना ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 4

  • जब भी आप किसी भी एप या वेबसाइट से खाना ऑर्डर कर रहे हैं, तो उसकी रेटिंग जरूर देखें। इसके अलावा एप या वेबसाइट को दिए हुए रिव्यू भी जरूर पढ़ें। कई बार इन रिव्यू को पढ़कर आपको एप के बारे में सटीक जानकारी मिल सकती है। जब ये ठीक लगे तभी फूड ऑर्डर करें वरना न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed