फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: आपके आधार से तो लिंक नहीं किसी और का मोबाइल नंबर? फ्रॉड से बचने के लिए इस सरल तरीके से लगा सकते हैं पता

Mon, 19 Sep 2022 10:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 Sep 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
How to Check Mobile Number Linked to Aadhaar Card Check Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है - फोटो : i stock

Aadhaar Card Alert: सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, किसी को अपनी पहचान बतानी हो, कोरोना की वैक्सीन लगवानी हो, लोन लेना हो आदि। इस तरह के कई अन्य कामों के लिए हमें एक दस्तावेज की जरूरत सबसे ज्यादा होती है और इसका नाम है आधार कार्ड। इसे भारत के नागरिकों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है, जिसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। इसके अलावा इस आधार कार्ड से कार्डधारक का मोबाइल नंबर भी लिंक होता है। इसलिए ये कार्ड कई मायनों में और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आधार कार्ड के जरिए जालसाज लोगों से फ्रॉड करने से भी बाज नहीं आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दूसरसंचार विभाग द्वारा एक पोर्टल जारी किया गया, जिससे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं और आप इन्हें हटवा भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How to Check Mobile Number Linked to Aadhaar Card Check Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है - फोटो : istock

ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर लिंक है, तो आपको दूसरसंचार विभाग द्वारा जारी किए गए पोर्टल https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ पर जाना है। फिर यहां पर आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
How to Check Mobile Number Linked to Aadhaar Card Check Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आगे बढ़ते हुए आपको 'रिक्वेस्ट ओटीपी' वाला ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। फिर आपके मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Mobile Number Linked to Aadhaar Card Check Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • अब जो आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है, उसे यहां दर्ज करना है। इसके बाद आप देखेंगे कि स्क्रीन पर आपको कुछ मोबाइल नंबर नजर आ रहे हैं, जो आपके आधार कार्ड से लिंक हैं।
विज्ञापन
How to Check Mobile Number Linked to Aadhaar Card Check Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आपको जो भी मोबाइल नंबर यहां पर दिख रहे हैं, वो आपके आधार से लिंक है और जो आपके मोबाइल नंबर नहीं हैं उन्हें रिपोर्ट करके आप हटवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed