फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Milk Impurity Test: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली दूध का सेवन, आयोडीन से घर पर ही ऐसे कर सकते हैं टेस्ट

Sun, 04 May 2025 09:44 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 04 May 2025 09:44 AM IST
सार

Milk Impurity Test: कई बार ऐसी खबरें आती हैं जिसमें दूध में स्टार्च, यूरिया मिलावट देखने को मिलता है। ये केमिकल सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं और कई बीमारी का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दूध को घर पर ही कैसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to check milk adulteration with iodine at home know in hindi
milk - फोटो : Adobe stock
Milk Test: भारत में दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए पोषण का महत्वपूर्ण स्रोत है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि दूध के नाम पर विक्रेता ग्राहक को नकली दूध बेच देते हैं। ऐसे में ये मिलावटी दूध आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। देखा जाए तो दूध में मिलावट एक गंभीर समस्या है। कई बार ऐसी खबरें आती हैं जिसमें दूध में स्टार्च, डिटर्जेंट, यूरिया मिलावट देखने को मिलता है। ये केमिकल सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं और कई बीमारी का कारण भी बन सकते हैं। इन स्थितियों को देखते हुए बहुत से लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर दूध में मिलावट कैसे पता कर सकते हैं।


ऐसे में आपको बता दें कि आप दूध को घर पर ही आयोडीन की मदद से चेक कर सकते हैं। आयोडीन टेस्ट के जरिए आप पता कर सकते हैं कि दूध में स्टार्च की मिलावट है या नहीं। आइए इस लेख में इसी को चेक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
How to check milk adulteration with iodine at home know in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

आयोडीन टेस्ट से स्टार्च की पहचान
दूध में स्टार्च की मिलावट का पता लगाने के लिए आयोडीन टेस्ट एक आसान और प्रभावी तरीका है। इस टेस्ट को करने से पहले आपको अपने नजदीकी फार्मेसी की दुकान से आयोडीन खरीदकर लाएं।
 

ये भी पढ़ें- Aadhaar Address: आधार में एड्रेस अपडेट करवाने के लिए न हों परेशान, एक क्लिक में यहां जानें कैसे होगा
How to check milk adulteration with iodine at home know in hindi
दूध, गर्भावस्था - फोटो : Freepik.com

अब आप जिस दूध को चेक करना चाहते हैं, उसे हल्का उबालें और ठंडा होने दें। अब उस दूध का 2-3 मिलीलीटर सैंपल साफ बर्तन में लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check milk adulteration with iodine at home know in hindi
milk - फोटो : Adobe stock

अब दूध में 2-3 बूंदें आयोडीन टिंचर डालें। यदि दूध का रंग नीला हो जाता है, तो इसमें स्टार्च की मिलावट की गई है। ऐसे में ये दूध आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आयोडीन टिंचर डालने के बाद अगर दूध का रंग नहीं बदलता है या हल्का पीला हो जाता है, इसका मतलब दूध अच्छा है।

विज्ञापन
How to check milk adulteration with iodine at home know in hindi
milk - फोटो : Adobe stock

क्यों काम करता है यह टेस्ट?
आयोडीन स्टार्च के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया करता है, जिससे नीला-काला रंग बनता है। यह रंग परिवर्तन स्टार्च की मौजूदगी का स्पष्ट संकेत देता है। यह टेस्ट घर पर आसानी से किया जा सकता है और इसके लिए महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप दूध को और बारीकी से जांचना चाहते हैं तो आप अपने पास के लैब में दूध का सैंपल दे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed