पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। घर खरीदना, इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करना, नए बिजनेस को शुरू करना, वित्त से जुड़े कई कामों में पैन कार्ड इस्तेमाल में आता है। इसके अलावा कई सरकारी या निजी क्षेत्रों से जुड़े कामों भी इसकी मांग की जाती है। अगर आप स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग कर रहे हैं। वहां भी इस डॉक्यूमेंट की आवश्यकता आप लोगों को होती है। ऐसे में पैन कार्ड की काफी उपयोगिता है। पैन कार्ड को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल भी करते हैं। बीते सालों में पैन कार्ड फ्रॉड से जुड़े कई मामले सामने निकलकर आए हैं। ऐसे कई मामले रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं, जिनमें अपराध करने के लिए नकली पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया। इस स्थिति में आपको ये जरूर जान लेना चाहिए कि आपका पैन कार्ड असली है या नकली?
Pan Card: आपका पैन कार्ड कहीं नकली तो नहीं, ऐसे करें उसकी वास्तविकता का पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन