Sim Card: स्मार्टफोन के आने के बाद कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। इसने हमारे काम को काफी आसान बना दिया है। बैंकिंग, शिक्षा, व्यापार से लेकर अन्य कई जरूरी कार्य अब स्मार्टफोन की मदद से किए जा सकते हैं। सरकारी योजना में आवेदन करना हो या म्युचुअल फंड से जुड़ा कार्य, सब कुछ स्मार्टफोन की मदद से संभव हो गया है। स्मार्टफोन का उपयोग करने के लिए आपके पास सिम कार्ड का होना जरूरी है। सिम कार्ड खरीदने के लिए अक्सर हमें दुकान पर आधार कार्ड दिखाना पड़ता है और अपनी बायोमीट्रिक डिटेल्स देनी होती है। यह सब जानकारी देने के बाद हमारे नाम पर सिम कार्ड को इश्यू किया जाता है।
SIM Card: फुटपाथ पर लगी दुकान से खरीदते हैं सिम कार्ड, तो जरूर जान लें यह बात, वरना हो सकते हैं धोखे का शिकार
कई लोग फुटपाथ पर दुकान लगाकर सिम कार्ड बेचते हैं। अगर आप भी ऐसी जगहों से सिम कार्ड खरीदते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है।
वहीं दूसरी तरफ कई लोग फुटपाथ पर दुकान लगाकर सिम कार्ड बेचते हैं। अगर आप भी ऐसी जगहों से सिम कार्ड खरीदते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। यहां दुकानदार आपके फिंगरप्रिंट और आधार कार्ड पर आपको तो सिम कार्ड देता है साथ में वह उसी आईडी पर दो या तीन और सिम कार्ड इश्यू कर देता है। इसका गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कारण आपको यह जानना जरूरी है कि आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड जारी हो चुके हैं। आज हम आपको एक खास प्रक्रिया के बारे में बताएंगे जिससे आप यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Mahila Samman Yojana: महिलाएं कल से कर सकेंगी दिल्ली की महिला सम्मान योजना में आवेदन, जानिए क्या है प्रक्रिया
आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं? ऐसे करें पता
- सबसे पहले आपको इस वेबसाइट https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट खोलने के बाद, अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको आपके आधार कार्ड से जुड़े सभी नंबर लिस्ट के रूप में दिखाई देंगे।
- अगर आपको ऐसा कोई नंबर दिखे जिसे आपने नहीं खरीदा है, तो आप उसे रिपोर्ट करके ब्लॉक करवा सकते हैं।