फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahila Samman Yojana: महिलाएं कल से कर सकेंगी दिल्ली की महिला सम्मान योजना में आवेदन, जानिए क्या है प्रक्रिया

Sun, 22 Dec 2024 04:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 04:01 PM IST
सार

कल से महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो जाएगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर जानकारी दी है।

विज्ञापन
Delhi Mahila Samman Yojana Registration Process And Benefits
महिला सम्मान योजना - फोटो : AdobeStock

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। कल से महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो जाएगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर जानकारी दी है। योजना को शुरू किए जाने की बात वित्त वर्ष 2024 और 25 का बजट पेश करते समय की गई थी। वहीं कुछ दिनों पहले अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को शुरू किए जाने का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली की महिलाओं को चुनाव से पहले 1 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। कल यानी 23 दिसंबर से इस योजना में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होने जा रही है। आवेदन की क्या प्रक्रिया है, यदि आप इसके बारे में जानना चाहती हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

Delhi Mahila Samman Yojana Registration Process And Benefits
महिला सम्मान योजना - फोटो : AdobeStock

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि इसको लेकर महिलाओं को लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी। आम आदमी पार्टी की टीम आपके घर पर आकर रजिस्ट्रेशन करेगी। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको कार्ड दिया जाएगा, जिसको आपको संभाल कर रखना होगा।

Car Loan: कार लोन लेने के लिए कितना सिबिल स्कोर का होना है जरूरी है? जानें यहां

Delhi Mahila Samman Yojana Registration Process And Benefits
महिला सम्मान योजना - फोटो : AdobeStock

रजिस्ट्रेशन के बाद आपका वेरिफिकेशन होगा। वेरिफिकेशन के बाद अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है, इस स्थिति में आपको नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद आप इस स्कीम का लाभ ले सकेंगी।

Solar Water: बाजार में खूब बिक रहा यह सोलर वॉटर हीटर, चलाने पर नहीं आएगा कोई बिजली बिल, जानें कितनी है कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Mahila Samman Yojana Registration Process And Benefits
महिला सम्मान योजना - फोटो : AdobeStock

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, एड्रेस प्रूफ, बिजली बिल, पानी बिल या राशन कार्ड आदि दस्तावेज जरूरी हैं। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।

Sanjeevani Yojana: संजीवनी योजना के अंतर्गत दिल्ली के किन बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज? जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
Delhi Mahila Samman Yojana Registration Process And Benefits
महिला सम्मान योजना - फोटो : AdobeStock

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अलावा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संजीवनी योजना का भी एलान किया है। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली में रहने वाले 60 साल से ज्यादा की उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।

Solar Water: बाजार में खूब बिक रहा यह सोलर वॉटर हीटर, चलाने पर नहीं आएगा कोई बिजली बिल, जानें कितनी है कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed