सोने का एक विशेष महत्व हमारी संस्कृति में है। शादी, समारोह या किसी खास प्रयोजनों पर अक्सर लोग सोने से बनी ज्वैलरी पहनना पसंद करते हैं। देश में सोने से बने आभूषणों की काफी बिक्री होती है। कई लोग सोने की खरीदारी निवेश के तौर पर भी करते हैं। बीते सालों में गोल्ड ने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। हालांकि, आज के समय सोने की बिक्री करते समय कई लोग धोखाधड़ी भी कर रहे हैं। बीते लंबे समय से लगातार ऐसी खबरें सामने निकलकर आती रही हैं, जहां सोना बेचने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की गई है। ऐसे में अगर आप भी सोना या उससे बने आभूषणों को खरीदने जा रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
Gold Purity Test: सोना खरीदते समय कैसे करें उसकी शुद्धता की जांच? जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:24 PM IST
सार
आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन