फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: बाजारों में तेजी से बिक रहा है नकली घी, ऐसे करें असली नकली में पहचान

Mon, 21 Nov 2022 10:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
How to Check Ghee Is Original or Not Know Real Desi Ghee Identification Process in Hindi
How to Check Ghee Is Original or Not - फोटो : Istock

How to Check Ghee Is Original or Not: घी का सेवन हम विभिन्न चीजों के साथ करते हैं। आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के रसोई घरों में घी होती है। शुद्ध घी का निर्माण गाय या भैंस के दूध से होता है। वहीं आज के समय विभिन्न कंपनियां बाजारों में पैक्ड घी बेच रही हैं। वहीं बीते लंबे समय से बाजारों में बिक रहे नकली घी को लेकर काफी शिकायतें आ रही हैं। अगर आप भी बाजारों से घी खरीकर उसका सेवन कर रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। नकली घी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि कौन से घी का सेवन करें। इसके अलावा बाजारों में बिक रही असली और नकली घी की पहचान कैसे की जाए? इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप असली और नकली घी में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

How to Check Ghee Is Original or Not Know Real Desi Ghee Identification Process in Hindi
How to Check Ghee Is Original or Not - फोटो : Istock

आप असली और नकली घी की पहचान उसको गर्म करके कर सकते हैं। अगर घी गर्म होकर पिघलके भूरे रंग की हो जाती है। इस स्थिति में आपका घी शुद्ध है। 

How to Check Ghee Is Original or Not Know Real Desi Ghee Identification Process in Hindi
How to Check Ghee Is Original or Not - फोटो : Istock

वहीं अगर आपके घी को पिघलने में समय लग रहा है। इसके अलावा वह पिघलकर हल्का पीला रंग का हो रहा है। ऐसे में आपका घी मिलावटी या कहें नकली हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Ghee Is Original or Not Know Real Desi Ghee Identification Process in Hindi
How to Check Ghee Is Original or Not - फोटो : Istock

इसके अलावा आप पिघले हुए घी में दो बूंद आयोडीन नमक घोलकर भी उसकी वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। अगर घी में आयोडीन मिलने के बाद वह बैंगनी रंग में बदल जाता है। ऐसे में जान लीजिए की आपके घी में स्टार्च मिला हुआ है। आपको इस तरह के घी का सेवन करने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
How to Check Ghee Is Original or Not Know Real Desi Ghee Identification Process in Hindi
How to Check Ghee Is Original or Not - फोटो : Istock

आप चम्मच में घी लेकर अपनी हथेली पर रखकर भी इसके बारे में पता कर सकते हैं। अगर घी आपकी हथेली पर पिघल जाता है। इस स्थिति में आपका घी शुद्ध है। अगर वह पिघलता नहीं है। ऐसे में आपका घी नकली है।

Tips and Tricks: जानिए Ctrl A से लेकर Z तक क्या कहते हैं कंप्यूटर के शॉर्टकट Keys?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed