हम दिन-रात एक करके अपना जीवन व्यापन करने के लिए पैसे कमाते हैं। बस अंतर ये है कि कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना काम करता है। लेकिन कई बार हमारी जरूरतें, हमारे कई अन्य काम हमारी सैलरी के पैसों से पूरे नहीं हो पाते हैं। कभी शादी के लिए, तो कभी घर के लिए या कभी पढ़ाई के लिए हमें लोन तक लेना पड़ता है। लेकिन आपने लोन लेते समय एक बात ध्यान दी होगी कि बैंक सबसे पहले आपका सिबिल स्कोर देखता है। लेकिन कई बार लोग ये समझ नहीं पाते हैं कि ये है क्या? या इसे अगर आप देखना चाहें तो अपने सिबिल स्कोर को कैसे जान सकते हैं? अगर आप भी अपना सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको पेटीएम पर इसको देखने के तरीके के बारे में बताते हैं जिससे आपकी काफी कामों में मदद हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में...
{"_id":"61bc0a3b4335ac7bff3c163b","slug":"how-to-check-free-cibil-score-in-paytm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cibil Score: लोन लेने से पहले ऐसे फ्री में चेक करें अपना सिबिल स्कोर, ये रहा सरल तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cibil Score: लोन लेने से पहले ऐसे फ्री में चेक करें अपना सिबिल स्कोर, ये रहा सरल तरीका
Fri, 17 Dec 2021 10:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
फ्री में सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्री में सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका
- फोटो : Pixabay
ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप को डाउनलोड करना है, और डाउनलोड हो जाने के बाद इस पर अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड या ओटीपी की मदद से लॉगिन कर लेना है।
फ्री में सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका
- फोटो : Pixabay
स्टेप 2
- जैसे ही आप इस पर लॉगिन कर लेंगे, तो आपको एक स्क्रीन दिखेगी, जिसमें कई तरह की सेवाओं को दर्शाया गया होगा। ऐसे में आपको सर्च वाले विकल्प पर जाकर फ्री क्रेडिट स्कोर वाली सेवा को ढूंढना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्री में सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका
- फोटो : Amar Ujala
स्टेप 3
- इसके बाद आपके सामने फ्री क्रेडिट स्कोर वाली सुविधा आ जाएगी। आपको इस पर क्लिक करना है, और इसमें अपनी जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड नंबर भी डालना है।
विज्ञापन
फ्री में सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 4
- मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद आपको इसे सब्मिट कर देना है। फिर आपको ये बता देगा कि आपका सिबिल स्कोर कितना है।