फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले ऐसे चेक करें पात्रता

Tue, 23 Apr 2024 12:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Apr 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
How to check Ayushman Card Yojana Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती हैं। जैसे- घर देने के लिए आवास योजना, पेंशन देने के लिए पेंशन योजनाएं आदि। ठीक ऐसे ही लोगों को मुफ्त इलाज मिल सके, इसके लिए भी केंद्र सरकार एक योजना चलाती है। इस योजना का नाम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना है। इस योजना में लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ लिया जाए, तो आपको सबसे पहले ये जानना होगा कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है, ये कैसे जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to check Ayushman Card Yojana Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड बनवा लें, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
  • अब आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
How to check Ayushman Card Yojana Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • इस मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
  • अब इस आए हुए ओटीपी को यहां भर दें
  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जहां पहले वाले में अपना राज्य चुन लें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check Ayushman Card Yojana Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • जबकि, दूसरे वाले में आपको अपना राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर भरना है
  • इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है
  • फिर आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
How to check Ayushman Card Yojana Eligibility Criteria
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock

आवेदन का तरीका ये है:-

  • अब अगर आप पात्र हैं, तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज दें
  • इन्हें वेरिफाई किया जाता है और साथ में पात्रता भी चेक होती है
  • जांच सही पाए जाने के बाद आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed