किसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह से हमें ठीक करने में दवाओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज के समय दवाओं की वजह से कई ऐसे रोगों का इलाज भी संभव हो पाया है, जिनका ठीक कर पाना काफी मुश्किल काम था। एंटीबायोटिक्स, वैक्सीन आदि कई दवाओं ने दुनियाभर में करोड़ों लोगों की जान बचाने का काम किया है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि कई मेडिकल स्टोर पर असली के नाम पर नकली दवाओं की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। यह करोड़ों लोगों की जान के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है। नकली दवाओं का सेवन करने से बीमारियां ठीक होने की बजाए आपको कई और गंभीर रोग हो सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से मेडिकल स्टोर पर असली और नकली दवाओं की पहचान कर सकते हैं।
{"_id":"680b4295521df6610a0347c8","slug":"how-to-check-authenticity-of-medicine-know-methods-here-2025-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fake Medicines: कैसे करें मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली नकली दवाओं की पहचान? जान लें तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fake Medicines: कैसे करें मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली नकली दवाओं की पहचान? जान लें तरीके
Fri, 25 Apr 2025 01:50 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:50 PM IST
सार
आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से मेडिकल स्टोर पर असली और नकली दवाओं की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
कैसे करें मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली नकली दवाओं की पहचान
- फोटो : Freepik.com
कैसे करें मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली नकली दवाओं की पहचान
- फोटो : Freepik.com
पैकेजिंग की जांच करें
- नकली दवाओं की पैकेजिंग ठीक ढंग से नहीं होती है। कई बार इनकी पैकेजिंग के ऊपर दवाओं के नाम की स्पेलिंग में गलती होती है।
- अगर नाम की स्पेलिंग में गलती है या पैकेजिंग असमान्य लगे तो इस बात का बड़ा संकेत है कि दवा नकली है।
कैसे करें मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली नकली दवाओं की पहचान
- फोटो : Freepik.com
क्यूआर कोड
- आज के समय कई दवाओं पर क्यूआर कोड बना आता है।
- क्यूआर कोड की मदद से आप दवाओं के बारे में हर जानकारी को आसानी से पता कर सकते हैं।
- इससे आप दवा बनाने वाली कंपनी की ऑथेंटिसिटी के बारे में भी पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे करें मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली नकली दवाओं की पहचान
- फोटो : Freepik.com
विश्वसनीय मेडिकल स्टोर से खरीदें दवाएं
- आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर जाकर दवाओं को नहीं खरीदना चाहिए।
- हमेशा विश्वसनीय या किसी ऐसे मेडिकल स्टोर से दवा खरीदें, जिसे लाइसेंस मिला हुआ है।
- इसके अलावा दवा खरीदने के बाद उसका वास्तविक बिल जरूर लें। कई दुकानें जो नकली दवाओं की बिक्री करती हैं, वे बिल नहीं देती हैं।
विज्ञापन
कैसे करें मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली नकली दवाओं की पहचान
- फोटो : freepik.com
दवा खरीदने के बाद उसे डॉक्टर को दिखाएं
- मेडिकल स्टोर से दवाओं को खरीदने के बाद उसे अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
- डॉक्टर दवाओं को देखने के बाद आसानी से उसकी वास्तविकता की पहचान कर लेगा।