फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Almonds: बाजार में तेजी से बिक रहे हैं मिलावटी बादाम, ऐसे करें असली-नकली में पहचान

Sun, 24 Dec 2023 12:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 12:13 PM IST
विज्ञापन
How to check adulteration in almonds know the methods here
How to check adulteration in almonds

How to check adulteration in almonds: बाजार में बिकने वाली कई खाद्य सामग्रियों में इन दिनो मिलावट देखी जा रही है। चीनी, चाय पत्ती, चावल, दाल, मावा आदि विभिन्न चीजों में खुलेआम मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। इन मिलावटी चीजों का सेवन करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में बाजार से इन चीजों को खरीदते समय आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान कई लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों बाजार में मिलावटी बादाम भी बिक रहे हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप बाजार में बादाम खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले मिलावटी बादाम के बारे में पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How to check adulteration in almonds know the methods here
How to check adulteration in almonds - फोटो : getty images

मिलावटी बादाम की पहचान आप उसको रगड़कर कर सकते हैं। अगर बादाम को हाथों में रगड़ने के बाद उसमें से रंग छूट रहे हैं। ऐसे में वह बादाम नकली है। इस तरह के बादाम में ऊपर से पाउडर को छिड़का जाता है। 

How to check adulteration in almonds know the methods here
How to check adulteration in almonds

आप रंग देखकर भी बादाम में की गई मिलावट के बारे में पता कर सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए के असली बादाम का रंग ब्राउन होता है। वहीं जो नकली या मिलावटी बादाम होता है। उसका रंग काफी डार्क होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check adulteration in almonds know the methods here
How to check adulteration in almonds - फोटो : getty images

आप बादाम की पैकिंग देखकर भी उसमें की गई मिलावट के बारे में पता कर सकते हैं। आप जब भी बादाम को खरीदने जा रहे हैं। उस दौरान पैकिंग पर लिखी बातों का ध्यान रखें। असली बादाम की पैकिंग पर सभी जानकारियां स्पष्ट रूप से लिखी होती हैं। 

PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है 16वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम

विज्ञापन
How to check adulteration in almonds know the methods here
How to check adulteration in almonds - फोटो : getty images

कई बार बादाम में खुबानी की गिरी की मिलावट की जाती है। यह देखने में बादाम की तरह ही होती है। इसकी पहचान करने के लिए आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि खुबानी की गिरी का रंग और आकार बादाम से थोड़ा हल्का होता है। बादाम खरीदते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उसमें छेद न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed