आधार कार्ड आज के दौर में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज हो गया है। मतलब कुछ भी काम हो, तो आधार कार्ड का होना अनिवार्य होता है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, सरकारी राशन लेना हो, बैंक से लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो और तो और सरकारी और गैर-सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? क्योंकि कई जालसाज लोगों का नकली आधार कार्ड भी बना देते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है और आधार केंद्र पर जाकर ही अपना आधार कार्ड बनवाना चाहिए। वहीं, आप अपने आधार कार्ड का पता लगा सकते हैं कि वो असली है या फिर नकली। तो चलिए जानते हैं इसके तरीके के बारे में...
{"_id":"61cd70a5b10d457308581f3c","slug":"how-to-check-aadhaar-card-real-or-fake-follow-these-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: कहीं आपका आधार कार्ड भी तो नकली नहीं? ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: कहीं आपका आधार कार्ड भी तो नकली नहीं? ऐसे करें चेक
Thu, 30 Dec 2021 02:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- आधार कार्ड के असली और नकली पता लगाने के लिए आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/verify पर जाना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको नजर आ रहे माय आधार वाले विकल्प के आधार सर्विसेज वाले सेक्शन में जाना है। यहां आपको आधार वेरिफाई में आधार नंबर पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : facebook/All India Radio News
स्टेप 3
- अब आपके सामने आधार वेरिफिकेशन का पेज खुलेगा। यहां आपको एक बॉक्स दिखेगा, जिसमें आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : facebookAll India Radio News
स्टेप 4
- इसके बाद आपके सामने नजर आ रहे वेरिफाई वाले बटन पर आपको क्लिक करना है। फिर आपको पता चल जाएगा कि आपके आधार का स्टेटस क्या है। यहां पर आपको आधार के असली और नकली होने का पता चल जाएगा।